पटना डेस्क: बिहार के सीएम नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव से पूर्व विपक्ष को एकजुट करने जुटे हुए हैं। अब सीएम नीतीश कुमार ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात करने जाने की तैयारी में जुटे हैं।
वहीं, सीएम नीतीश और ओडिशा सीएम पटनायक की मुलाकात को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा है कि, नीतीश कुमार की विपक्षी एकता में दूल्हा का पता नहीं और बरात सजाई जा रही है। चौधरी ने कहा कि, नीतीश कुमार को अब बिहार में मन नहीं लग रहा है। इसलिए वो चाय – नाश्ता करने के लिए यहां – वहां घूमते रहते हैं।
तीन बच्चों की मां ने थाने में 21 साल के युवक से रचाई शादी, पुलिसवाले बने बाराती
इसी के साथ सम्राट ने कहा कि, यह बिहार का मुख्यमंत्री हैं लेकिन उनको यहां मन नहीं लग रहा है। वो पिछले दिनों ममता दीदी के पास गए थे चाय – नाश्ता करने, उसके बाद अखिलेश यादव से पास पहुंचे। लकिन, इसके बाद भी अभी तक ये लोग यह बता ही नहीं पा रहें हैं कि दूल्हा कौन होगा और सहबाला कौन बनेगा।
हालांकि, बजरंग दल पर बैन लगाने की मांग को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, बिहार सरकार के ताकत है तो वो बजरंग दल को बैन करके दिखाएं। नीतीश कुमार को ताकत है तो बजरंगबली को बैन करके दिखाएं। उसके बाद मालूम चल जाएगा की बिहार की जनता उनका क्या हश्र होगा।
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!