समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार प्रदेश भाजपा के आवाहन पर दलसिंह सराय प्रखंड परिसर मे राजेश पासवान भाजपा नगर अध्यक्ष के सभापतित्व में नितीश कुमार की जनादेश की अभेलना के विरोध प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिस का संचालन पूर्वी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार झा ने किया। ( प्रखंड कार्यालय परिसर में )
नीतीश कुमार के गठबंधन बनाकर बिहार की जनता से वोट लेने और फिर कुछ अर्से के बाद दूसरे दल से गठबंधन कर सत्ता सुख भोगने की फितरत पर वक्ताओं द्वारा व्यक्त किया गया नीतीश कुमार अपनी शर्त पर गठबंधन चलाना चाहते थे उनकी पहली शर्त थी कि जितने सांसद भाजपा के केंद्र में मंत्री पद लेंगे उतने ही जदयू के होने चाहिए थे भाजपा के लिए संभव नहीं थी क्योंकि शिवसेना की सांसद संख्या जदयू से ज्यादा थी दूसरा इनका उपराष्ट्रपति बनने का मनोरथ पूरा नहीं हुआ। और अंतिम एन आई के कार्यकर्ताओं के पकड़े जाने से कष्ट था क्योंकि आतंकवादी इशरत जहां को बिहार की बेटी कह चुके थे इन्हें कुछ वामपंथियों ने और मीडिया वालों ने प्रतिपक्ष का पीएम प्रत्याशी का सपना दिखा दिए हैं
इन्हीं कारणों से उन्होंने फिर पलटी मारी है विरोध प्रदर्शन में उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री श्री राजीव कुमार चौधरी जी ,पूर्व विधायक शील कुमार राय जी,श्री अनिल सिंह जी ,श्री शंभू शाह जी, श्री सतवंत चौधरी जी, श्री उमेश कांत चौधरी जी ,श्री नवल किशोर झा जी, श्री मुकेश पाठक जी, श्री हरे कृष्ण जी ,सरवन कुमार पोद्दार जी ,मनीष पाठक जी, सोनू चौधरी जी ,अमित चौधरी जी ,सुरेश जी ,विमल झा जी,बौआ जी झा, गौरी शंकर जी,गुंजन जी ,संजय चौधरी जी, लालबाबू राय जी, प्रेम कुमार दास जी, मनीष बरनवाल जी, पिंटू जी एवं भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!