रविवार, 20 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

BJP ने सीएम नीतीश को घेरा, कहा- JDU में जल्द होगा भारी विस्फो’ट!

पटना डेस्क: बिहार में लगातार सियासत तेज है। नागालैंड में पिछले दिनों जो भी हुआ था, उसके बाद अब उसका असर बिहार पर भी साफ रूप से दिखाई दे रहा है। नागालैंड जेडीयू अध्यक्ष सेन्चुमो लोथा (Senchumo Lotha) और उनकी पार्टी के एकमात्र विधायक ज्वेंगा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
10 मार्च 2023, 09:28 AM (10 मार्च 2023) 188 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में लगातार सियासत तेज है। नागालैंड में पिछले दिनों जो भी हुआ था, उसके बाद अब उसका असर बिहार पर भी साफ रूप से दिखाई दे रहा है। नागालैंड जेडीयू अध्यक्ष सेन्चुमो लोथा (Senchumo Lotha) और उनकी पार्टी के एकमात्र विधायक ज्वेंगा सेब (Jwenga Seb) ने मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की एनडीपी-बीजेपी गठबंधन वाली सरकार को अपना समर्थन दिया।

शादी की खुशियां मातम में पसरी, दुल्हन के पिता ने नाचने से किया मना तो युवकों ने चा’कू…

इस खबर से बिहार में लगातार खलबली मच गई और सीएम नीतीश कुमार ने तत्काल प्रभाव से राज्य इकाई को भंग कर दिया। जिसके बाद अब बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है और कहा कि अभी तो यह जेडीयू में विद्रोह की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि जब से नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया तब से जदयू के तमाम नेता विद्रोह पर है।

Rani Chatterjee Bikini Pics: एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने ब्लैक बिकिनी पहनकर लगाई पूल में डुबकी, फोटोज और विडियो फैंस के बीच वायरल

सुशील मोदी ने आगे कहा कि कुशवाहा ने भी सिर्फ इसी वजह से पार्टी छोड़ने का फैसला किया था। नागालैंड में भी एकमात्र विधायक ने जेडीयू का साथ छोड़कर बीजेपी को अपना समर्थन दिया है, जबकि ललन सिंह ने वहां कैंप किया था, लेकिन जदयू की पूरी इकाई ने बीजेपी को समर्थन करने का ऐलान किया था। जदयू में जो आग लगी है इससे भारी विस्फोट होगा।

प्रशांत किशोर के पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी से बिहार में सियासत तेज, कहा- बिहारियों को ठगा..

बता दें, विपक्षी दलों ने जांच एजेंसी के खिलाफ पत्र लिखा है, लेकिन उसमें नीतीश कुमार का नाम नहीं. इसको लेकर सुशील मोदी ने कहा नाम क्यों नहीं है, यह तो मुझे नहीं पता है। लेकिन, जिन नौ लोगों ने पत्र पर हस्ताक्षर किया है उनमें से अधिकांश वे लोग हैं, जो भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी हैं।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!