सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

BJP ने सीएम नीतीश के घर में मारी सेंध, अमित शाह से मिलेंगे जीतनराम मांझी, बिहार में बदलेगा सियासी समीकरण?

पटना डेस्क: सीएम नीतीश कुमार ने आज विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए दिल्ली में तेजस्वी यादव के साथ मिलकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया को संबो

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 अप्रैल 2023, 02:18 PM (12 अप्रैल 2023) 356 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: सीएम नीतीश कुमार ने आज विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए दिल्ली में तेजस्वी यादव के साथ मिलकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज ऐतहासिक फैसला लिया गया है।

IPL Dream 11 2023: किसान के बेटे को आईपीएल ने बनाया करोड़पति! अकाउंट में अचानक आए 2 करोड़!

इसी के साथ राहुल गांधी ने भी ट्वीट करके कहा कि पूरा विपक्ष बीजेपी के खिलाफ लोकसभा चुनाव में एकजुट होगा। लेकिन अब खबर आ रही कि बीजेपी ने सीएम नीतीश के घर में सेंध मारने की पूरी तैयारी कर ली है। बिहार के महागठबंधन में शामिल जीतन राम मांझी गुरूवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने जा रहे हैं।

Lok Sabha Election: नीतीश कुमार और राहुल गांधी की मीटिंग में विपक्षी एकता पर ऐतिहासिक फैसला, BJP के लिए बना खास प्लान

हालांकि, अमित शाह से मुलाकात का कारण कुछ और बताया जा रहा है। मांझी की पार्टी की ओर से कहा जा रहा कि मांझी बिहार के महापुरूषों को भारत रत्न दिलाने की मांग करने के लिए अमित शाह से मिलेंगे। वे उन्हें ज्ञापन देकर मांग करेंगे कि दशरथ मांझी, कर्पूरी ठाकुर और श्रीकृष्ण सिंह को भारत रत्न देकर सम्मानित किया जाए।

Nora Fatehi: हॉट और बोल्ड लुक में नजर आईं डांसिंग क्वीन नोरा फतेही, क्लीवेज फ्लॉन्ट कर बढ़ाया पारा

एक रिपोर्ट के अनुसार कुछ लोगों का कहना है कि यूं अचानक से मांझी को अमित शाह से मिलकर ज्ञापन देने की क्या जरूरत पड़ गई। सियासी गलियारे में पहले से ही इसकी चर्चा होती रही है कि जीतन राम मांझी बीजेपी के संपर्क में है। खुद नीतीश कुमार ने सार्वजनिक तौर पर ये कहा था कि भाजपा जीतन राम मांझी पर डोरे डाल रही है। अब जब मांझी अमित शाह से मिलने जा रहे हैं तो इन चर्चाओं को बल मिल रहा है। कई लोगों का कहना है कि इस मुलाकात के जरिए बीजेपी सीएम नीतीश कुमार के घर में सेंध मारने की पूरी तैयारी कर चुकी है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!