शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

जन नायक करपुरी ठाकुर की जयंती एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :  प्रखंड अंतर्गत बसढ़िया पंचायत में जन सहयोग परिषद के बैनर तले जन नायक करपुरी ठाकुर जी की जयंती एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समस्तीपुर जिला पार्षद सुनीता शर्मा, दलसिंहसराय प्रखंड प्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
24 जनवरी 2023, 10:59 PM IST (24 जनवरी 2023) अपडेट: 29 अक्टूबर 2026, 12:03 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
समस्तीपुर/दलसिंहसराय :  प्रखंड अंतर्गत बसढ़िया पंचायत में जन सहयोग परिषद के बैनर तले जन नायक करपुरी ठाकुर जी की जयंती एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समस्तीपुर जिला पार्षद सुनीता शर्मा, दलसिंहसराय प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार, मुखिया हेमंत साहनी,सरपंच महेश्वर साह एवं उपस्थित तमाम अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया एवं जन नायक करपुरी ठाकुर जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदन कुमार और मंच संचालन समरेंद्र कुमार समीर के द्वारा किया गया।

वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय में मां सरस्वती प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ संपन्न

जिला पार्षद सुनीता शर्मा ने जननायक करपुरी ठाकुर जी के जीवनी पर प्रकाश डालें एवं बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा बेटियों के लिए भी शिक्षा अति आवश्यक है। बालिकाओं को शिक्षित होने से तीन पीढ़ी शिक्षित हो सकती है। आधी रोटी खाएंगे फिर भी स्कूल जाएंगे। जन सहयोग परिषद के बैनर तले एवं अपने पद के सहारे शिक्षा सुधार हेतु दलसिंहसराय अनुमंडल के तमाम सरकारी विद्यालय में जाऊंगी और शिक्षक एवं गार्जियन के बीच चर्चा एवं संवाद करके शिक्षा सुधार का प्रयास करूंगी। साथहीं जिला पार्षद सुनीता शर्मा जी के द्वारा 25 बच्चियों को कॉपी, किताब, पेंसिल एवं कलम का पैकेट बनाकर उपहार स्वरूप वितरण किया गया।मौके पर गुरुदेव पटेल, चांद, बबलू कुमार सिंह, जीवन सिंह, प्रदीप कुमार साहनी, पितांबर दास एवं सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.