सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बिहार में अब नक्शा बनाने का नियम होगा हाईटेक, जानिए सरकार का फैसला

बिहार: घर बनाने के लिए नगर निगम से नक्शा स्वीकृत कराने के लिए जो महीनों का चक्कर काटना पड़ता है, वह अब दूर होने वाला है. नक्शा पास कराने की प्रक्रिया ऑनलाइन करने के साथ ही समय अवधि भी तय कर दी गयी है. ऑनलाइन अप्लाई की प्रक्रिया अगले महीने स

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
20 मई 2023, 08:12 AM (20 मई 2023) 773 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बिहार: घर बनाने के लिए नगर निगम से नक्शा स्वीकृत कराने के लिए जो महीनों का चक्कर काटना पड़ता है, वह अब दूर होने वाला है. नक्शा पास कराने की प्रक्रिया ऑनलाइन करने के साथ ही समय अवधि भी तय कर दी गयी है. ऑनलाइन अप्लाई की प्रक्रिया अगले महीने से संभव है. लेकिन, पास करने की समय अवधि नगर आयुक्त ने अभी से ही तय कर दी है. मुजफ्फरपुर में अब हर हाल में आवेदन प्राप्त होने की तिथि से एक महीने के अंदर नक्शा को स्वीकृत कर दिया जायेगा. इसमें जिस स्तर पर लापरवाही बरती जायेगी. कार्रवाई होगी.

शादी के मंडप से दो बार लौटी दुल्हन, आखिरकर अंत में टूट गया रिश्ता!

वहीं, समीक्षा के दौरान उन्हें 70 नक्शा लंबित होने की जानकारी मिली. किस स्तर पर कितना नक्शा लंबित है. इसकी जानकारी हासिल करते हुए सभी को एक सप्ताह के अंदर जांच- पड़ताल कर नक्शा स्वीकृति के लिए प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का आदेश दिया है. इन दिनों बड़ी संख्या में नक्शा स्वीकृति के लिए आवेदन नगर निगम में प्राप्त हो रहा है. एक जनवरी से अब तक लगभग 100 नक्शा स्वीकृति के लिए नगर निगम में मिल चुका है.

Bihar Teacher Vacancy: अगर बनना है बिहार में टीचर, तो रखनी होगी ये योग्यता, शिक्षा विभाग का नियम जारी!

नक्शा स्वीकृति के लिए पहले आवेदन के साथ लेबर सेस की राशि नगर निगम में ही जमा होती थी. लेकिन, श्रम विभाग की सख्ती के बाद नगर निगम ने इस प्रक्रिया में बदलाव कर दिया है. आवेदन को अब लेबर सेस की एक प्रतिशत राशि बैंक से डीडी (डिमांड ड्राफ्ट) बनाकर सीधे श्रम विभाग में जमा करना पड़ता है. वहां से मिलने वाला रिसीविंग लेकर आवेदन के साथ नगर निगम में देने पर ही नक्शा स्वीकृति की प्रक्रिया को आगे बढ़ायी जाती है.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!