मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

Bihar Weather Update: बिहार के इन 14 जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी!

Bihar Weather Today: पटना समेत प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मानसून मेहरबान रहेगा। इस दौरान पटना समेत सभी जिलों में मध्यम से भारी वर्षा की गतिविधियां बनी रहेंगी। वहीं, कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, बिजली चमकने, वज्रपात की चेतावनी है। बिहार में ट

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 जुलाई 2023, 07:48 AM (3 जुलाई 2023) 840 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Bihar Weather Today: पटना समेत प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मानसून मेहरबान रहेगा। इस दौरान पटना समेत सभी जिलों में मध्यम से भारी वर्षा की गतिविधियां बनी रहेंगी। वहीं, कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, बिजली चमकने, वज्रपात की चेतावनी है।

बिहार में टला बड़ा रेल हादसा : टूटे पहिए के साथ दौड़ती रही एक्सप्रेस ट्रेन, यात्रियों में मचा हड़कंप

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र मध्य उत्तर प्रदेश के आसपास बना हुआ है। एक मानसून ट्रफ उपहिमालय व सिक्किम के आसपास बना है। इनके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी चंपारण, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा व सहरसा में भारी वर्षा व मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी है।

पटना में भी मेघ गर्जन के साथ होगी वर्षा
पटना समेत शेष भागों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा की गतिविधियां बनी रहेंगी। रविवार को पटना समेत 21 शहरों के अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। 37.3 डिग्री सेल्सियस के साथ नालंदा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Success Story: मां को खोया, शादी के दबाव में छोड़ा घर, ट्यूशन पढ़ाकर बन गईं अफसर

राजधानी का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान मधेपुरा के झंझारपुर में सर्वाधिक वर्षा 183.0 मिमी, पटना में 57.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। रविवार को पटना व इसके आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की दर्जे की वर्षा होने से मौसम सुहाना बना रहा है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!