सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बिहार: BJP को तेजस्वी यादव की ललकार, कहा- हमारे पास जिगर है…

पटना डेस्क: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आज बीजेपी को ललकारा है, जिसके बाद बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। जमीन के बदले नौकरी मामले में तेजस्वी यादव लगातार बीजेपी पर हमला बोलते हुए नजर आ रहे है। बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 मार्च 2023, 08:12 AM (15 मार्च 2023) 207 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आज बीजेपी को ललकारा है, जिसके बाद बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। जमीन के बदले नौकरी मामले में तेजस्वी यादव लगातार बीजेपी पर हमला बोलते हुए नजर आ रहे है। बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि हम फर्जी Entire Political Science वाले नहीं बल्कि Real Public Science वाले समाजवादी लोग हैं।

H3N2 Virus: बिहार में H3N2 से मचा हड़कंप, जानिए कहां मिला एक पॉजिटिव मरीज

दरअसल, आज तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि बीजेपी के झूठ, अफवाह, फर्जी राजनीतिक मुकदमों से लड़ने के लिए हमारे पास राजनीतिक जमीन है। जिगर भी है और जमीन भी है। उन्होंने आगे कहा कि सुनो संघियों, आपके पास छलबल और धनबल है तो हमारे पास जन बल है।

Chirag Paswan: बिहार में चिराग पासवान का ऐलान, सीएम नीतीश कुमार की बढ़ी मुश्किलें!

बता दे, सीबीआई और ईडी की रेड के बाद सोमवार को तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा था कि 600 करोड़ की बातें सामने आ रही है। लेकिन आपको अमित शाह की क्रोनोलॉजी समझने की जरूरत है। कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बन रही थी, उस दिन भी छापेमारी हो रही थी। छापामारी में क्या कुछ मिला, वह बताएं? उन्होंने कहा कि 2017 में आठ हजार करोड़ बेनामी संपत्ति की बात हुई थी। 6 साल हो गया उन संपत्तियों का क्या हुआ? इसका भी पहले बता दें।

प्रेमी संग फरार तीन बच्चों की मां को पुलिस ने ढूंढ निकाला, कुछ दिन बाद फिर भाग गई महिला

वही, तेजस्वी यादव ने अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि सीबीआई के डायरेक्टर जो भी हो। लेकिन असली डायरेक्टर अमित शाह है। भाजपा को प्ले स्क्रिप्ट डायलॉग पर काम करने की जरूरत है। ‘छापे के नाम पर बीजेपी माइंड के मोदी मीडिया वाले अभी खबर चलाएंगे, ये मिला वो मिला, शेर जैसा दहाड़ेंगे।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!