रविवार, 20 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

Bihar Teacher Vacancy: अगर बनना है बिहार में टीचर, तो रखनी होगी ये योग्यता, शिक्षा विभाग का नियम जारी!

Bihar Teacher Vacancy: बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर सामने आ रही है। जहां अब वो कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यालय अध्यापक बन सकेंगे। शिक्षा विभाग से जारी अधिसूचना के मुताबिक, 50% अंकों के साथ स्नातक व बीएड की योग्यता धारक शि

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
20 मई 2023, 05:16 AM (20 मई 2023) 491 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Bihar Teacher Vacancy: बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर सामने आ रही है। जहां अब वो कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यालय अध्यापक बन सकेंगे। शिक्षा विभाग से जारी अधिसूचना के मुताबिक, 50% अंकों के साथ स्नातक व बीएड की योग्यता धारक शिक्षक नियुक्ति के अभ्यर्थी हो सकेंगे।

बिहार: बीवी के घर आते-जाते सास को दिल दे बैठा दामाद, तीन साल तक चला प्यार, फिर…

वहीं, प्लस टू स्कूलों के लिए सामान्य विषयों के अलावा कम्प्यूटर, कृषि, फिजिकल, संगीत, ललित कला, नृत्य कला और विशेष शिक्षकों की नियुक्ति भी होगी. बीएड धारकों के लिए शर्त यह है कि उन्हें विद्यालय अध्यापक के रूप में नियुक्ति पाने के बाद भी दो साल के अंदर एनसीटीइ मान्यता प्राप्त शिक्षा में छह माह में एक ब्रिज कोर्स करना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही उस विद्यालय अध्यापक को छह माह बाद सवैतनिक अवकाश मान्य होगा. इसके अलावा पांच अन्य शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गयी है. इसमें किसी एक के आधार पर वह प्राइमरी में अध्यापक बन सकते हैं।

Bihar Teacher Vacancy: जानिए योग्यता

बता दें, कक्षा एक से पांचवीं के लिए बांग्ला शिक्षकों के पद पर इंटर में 50 फीसदी अंकों को बांग्ला अथवा किसी विश्वविद्यालय से बांग्ला में स्नातक की उपाधि मान्य होगी. इसी तरह उर्दू पदों पर नियुक्ति की जायेगी. अधिसूचना में साफ कर दिया गया है कि कक्षा छह से आठ शिक्षा शास्त्र में डिप्लोमा (विशेष शिक्षा) और बीएड (विशेष शिक्षा ) के लिए केवल भारतीय पुनर्वास परिषद के मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम ही मान्यता होगा। हालांकि उन्हें छह माह का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा।

सिरफिरे दूल्हे ने शादी के दौरान दुल्हन को स्टेज से उठा कर फेंका, लड़की की हालत गंभीर!

हालांकि, शिक्षा विभाग ने कक्षा 11 एवं 12 और कक्षा नौ और10 के विद्यालय अध्यापकों की नियुक्ति के लिए विषय समूह गठित किये हैं। कक्षा 11 और12 वीं के लिए छह विषय समूह तय किये गये हैं। इसके अलावा कक्षा नौ और 10वीं के लिए तीन विषय समूह गठित कियेगये हैं. ये इस प्रकार हैं।

• फिजिक्स : फिजिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स/एप्लाइड फिजिक्स / न्यूक्लियर फिजिक्स

केमिस्ट्री: केमिस्ट्री/बायो केमिस्ट्री

इकोनॉमिक्स : इकोनॉमिक्स / एप्लाइड इकोनॉमिक्स / बिजनेस इकोनॉमिक्स

कॉमर्स : कॉमर्स में पीजी की डिग्री

बायोलॉजी : बॉटनी / जूलॉजी / लाइफ साइंस / जेनेटिक्स / माइक्रो बायोलॉजी /बायो टेक्नोलॉजी / मॉलीक्यूलरबायोलॉजी / प्लांट फिजियोलॉजी,

मैथ: मैथमैटिक्स / एप्लाइड मैथमेटिक्स

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!