Bihar Shikshak Bharti: बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है, जहां शिक्षक भर्ती के सातवें चरण का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को जल्द राज्य सरकार द्वारा बड़ी सौगात मिल सकती है। जिसका ऐलान आज सदन में प्रवेश करने से पहले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कर दिया है।
आज बिहार के शिक्षा मंत्री ने सदन से प्रदेश में 3 लाख से अधिक शिक्षकों के बहाली की घोषणा की है। उन्होंने मीडिया से कहा कि 3 लाख अधिक शिक्षकों की बहाली के लिए जल्द प्रक्रिया शुरू होगी, जिनमें प्रारंभिक विद्यालयों में 80,000 शिक्षकों की एवं माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 1,30,000 शिक्षक समेत कई पदों पर नियुक्तियां होंगी।
बिहार: बहन की लव स्टोरी में हीरो बना भाई, परिवार के खिलाफ जाकर प्रेमी से कराई शादी!
Bihar Shikshak Bharti: जानिए नियम
बता दें, इन पदों पर चयन किस तरह से होगा इसको लेकर जो खबर सामने आ रही है, उसके अनुसार पहले की तरह टीईटी पास उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। जिसमें सीटीईटी पास और बिहार टीईटी पास अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।
सरकारी नौकरी वाले युवक से हुई दुल्हन की शादी, जानिए क्यों अगले दिन दूल्हा हो गया बेरोजगार?
वहीं, बिहार शिक्षक भर्ती में अभ्यर्थियों के 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन एवं ट्रेनिंग में प्राप्त अंकों एवं पात्रता परीक्षा में प्राप्त अंकों के वेटेज के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती थी। नई नियमावली में भी यही व्यवस्था लागू रहेगी, जबकि नियुक्ति की अनुशंसा आयोग की ओर से की जाएगी, न कि नियोजन इकाई की ओर से।
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!