शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

Bihar: शरद पवार ने विपक्षी एकता के साथ कर दिया ‘खेल’, बिहार में फंस गए सीएम नीतीश कुमार!

Bihar: सीएम नीतीश कुमार ने जब से राजद के साथ हाथ मिलाया हैं, तब से वह कोशिश कर रहे कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में वह विपक्ष को बीजेपी के खिलाफ एकजुट कर सकें। इसके लिए वह कई प्रयास भी कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने लगातार दिल्ल

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
10 अप्रैल 2023, 08:12 AM (10 अप्रैल 2023) 245 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Bihar: सीएम नीतीश कुमार ने जब से राजद के साथ हाथ मिलाया हैं, तब से वह कोशिश कर रहे कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में वह विपक्ष को बीजेपी के खिलाफ एकजुट कर सकें। इसके लिए वह कई प्रयास भी कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने लगातार दिल्ली से लेकर कोलकाता तक का दौरा किया था और तमाम विपक्षी पार्टियों के अध्यक्ष से मुलाकात की थी।

Khesari Lal Yadav: खेसारीलाल यादव के कार्यक्रम में हुई पत्थरबाजी, महिला डांसर का सिर फटा, अभिनेता का फूटा गुस्सा

हालांकि अब सीएम नीतीश कुमार मुश्किलों में फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने कुछ ऐसा ही बयान दे दिया है। एनसीपी प्रमुख ने उद्योगपति गौतम अदानी के मुद्दे को लेकर विपक्ष की JPC मांग को बेकार बता दिया। शरद पवार ने कहा कि JPC में सत्तारूढ़ पार्टी का बहुमत होता है उससे सच्चाई सामने नहीं आ पाती है इस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ही सही विकल्प है।

गोरी मैम को भाया देशी छोरा, ऑस्ट्रिया की बिरगिट ने भारत आकर प्रेमी संग रचाई शादी!

वहीं, शरद पवार के इसी बयान को जहां विपक्षी एकता के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए सेटबैक माना जा रहा है। बिहार में महागठबंधन के नेता लगातार इस कोशिश में लगे हुए थे कि JPC के मुद्दे पर तमाम विरोधी दल एकजुट हो सके, ताकि 2024 में गैर बीजेपी दलों का एक बड़ा मोर्चा बने। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार इस कोशिश में लगे हुए भी थे। इस बात की सुगबुगाहट तब और तेज हो गई थी, जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीतीश कुमार से फोन पर बात कर इसका प्रयास शुरू कर दिया था।

Dream 11 Jackpot: IPL ने किया मालामाल! बिहार का ऑटो ड्राइवर रातों रात बना करोड़पति!

इसी के साथ अब शरद पवार के इस बयान से सीएम नीतीश कुमार का जो मुद्दा है, वह उलझता हुआ दिखाई दे रहा है। जबकि सीएम नीतीश चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव में वह पूरे विपक्ष को एकजुट करें और बीजेपी को हार का सामना करवाएं। शरद पवार के बयान पर कांग्रेस, राजद और बीजेपी की प्रतिक्रिया आई है। जदयू प्रवक्ता कहते हैं कि शरद पवार बड़े नेता हैं। वे क्या बोल रहे हैं ये तो वही बता सकते हैं, लेकिन देश की 14 बड़ी पार्टियों ने इस मामले पर एक रुख दिखाया है, जो भी सच्चाई सामने आएगी वो जेपीसी की जांच से ही आएगी।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!