गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

बिहार: नीतीश कैबिनेट मीटिंग में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, शिक्षक बहाली को लेकर आया बड़ा अपडेट

पटना डेस्क: नीतीश कैबिनेट की अध्यक्षता में 25 एजेंडों पर मुहर लगी है. वहीं, शिक्षक बहाली को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. शिक्षक बहाली में बड़ा बदलाव हुआ है. बता दें कि सीएम नीतीश की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक का आयोजन हुआ था.

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 जून 2023, 07:29 PM IST (27 जून 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 01:56 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: नीतीश कैबिनेट की अध्यक्षता में 25 एजेंडों पर मुहर लगी है. वहीं, शिक्षक बहाली को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. शिक्षक बहाली में बड़ा बदलाव हुआ है. बता दें कि सीएम नीतीश की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक का आयोजन हुआ था.

बिहार में इन युवाओं को मिलेगा 12 हजार रुपये सालाना बेरोजगारी भत्ता, जानें कैसे करें अप्लाई

इस बैठक का आयोजन सचिवालय में हुआ. यहां सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया गया. काफी दिनों से शिक्षक अभ्यर्थियों की ओर से मांग की जा रही थी. इस फैसले के बाद अब, राज्य सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए कोई बिहार के नागरिकों को आरक्षण नहीं होगा. अब कोई भी भारतीय नागरिक सरकारी शिक्षकों की नौकरियों के लिए बिहार में आवेदन कर सकता है और यह बाध्यकारी नहीं है कि उसके पास राज्य का डोमेसाइल होना चाहिए. राज्य मंत्रिमंडल द्वारा आज एस सिद्धार्थ, अतिरिक्त मुख्य सचिव, (कैबिनेट सचिवालय) ने कैबिनेट बैठक के बाद इस फैसले के बारे में मीडिया को बताया.

बिहार के गांवों में शुरू करें ये तीन बिजनेस, महीने में लाखों की होगी कमाई

बता दें कि इस साल 2 मई को राज्य कैबिनेट ने राज्य में प्राथमिक, मध्य और उच्च कक्षाओं के लिए 1.78 लाख शिक्षकों की भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी. राज्य सरकार ने प्राथमिक शिक्षकों के 85,477, मध्यम वर्ग के 1,745 और उच्च वर्ग के लिए 90,804 शिक्षकों की भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. यह भर्ती बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा की जाएगी. राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने  कहा कि भर्ती प्रक्रिया इस साल के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है.