सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

Bihar Road Projects: बिहारियों को जल्द मिलेगी सिक्स लेन सड़क की सौगात, देखिए किन जिलों को मिलेगी सौगात

Bihar Road Projects: बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है, जहां जल्द बिहार वासियों को सिक्स लेन सड़क की सौगात मिलने वाली है। कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन गंगापुर और जेपी गंगा पथ के बचे हिस्से का निर्माण जल्द पूरा करने का निर्देश

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
1 मई 2023, 06:05 AM (1 मई 2023) 808 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Bihar Road Projects: बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है, जहां जल्द बिहार वासियों को सिक्स लेन सड़क की सौगात मिलने वाली है। कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन गंगापुर और जेपी गंगा पथ के बचे हिस्से का निर्माण जल्द पूरा करने का निर्देश नीतीश कुमार ने दिया हैं।

बिहार: 11 साल की बच्ची से दो बच्चों के पिता ने की शादी, चौंका देगी ये घटना

एक रिपोर्ट के अनुसार निर्माणाधीन कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। सीएम नीतीश जेपी गंगा पथ हमलोग बनवा रहे हैं। इसी साल इसका निर्माण पूरा हो जायेगा। हमलोग चाहते हैं कि इस साल के अंत या फिर अगले साल के शुरुआती एक-दो महीने में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन गंगा पुल का निर्माण पूर्ण हो जाए।नालंदा से लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि इन सबकी चिंता आपलोग मत कीजिए।

Bihar Road Projects: देखिए डिटेल्स

बता दें, मुख्यमंत्री ने कहा कि बीच में कोरोना के कारण कच्ची दरगाह-बिदुपुर के निर्माण में दिक्कत हुई। निर्माण कार्य पूरा होने से लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री जेपी गंगा पथ होते हुए गायघाट पहुंचे और वहां कराये जा रहे निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री कच्ची दरगाह पहुंचे और गंगा नदी पर निर्माणाधीन कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन ग्रीन फिल्ड पुल परियोजना के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

UPSC: टैक्सी ड्राइवर का बेटा बना IAS ऑफिसर, पढ़िए गरीबी से निकले युवक की कहानी

वहीं, उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार की संपर्कता और बेहतर करने के लिए कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन गंगा पुल का निर्माण कराया जा रहा है। राजधानी के पूर्वी हिस्से के लोगों का आवागमन सुगम बनाने के लिए जेपी गंगा पथ से इसे जोड़ा जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि इस परियोजना को जल्द से जल्द पूर्ण करें। इसको लेकर सरकार हरसंभव सहयोग करेगी। गंगा नदी पर इस पुल के बन जाने से लोगों को काफी सहूलियत होगी।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!