सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बिहार: विपक्षी दलों की बैठक से पहले महागठबंधन में रार! सीएम नीतीश के सामने पांच सीट की मांग पर अड़े मांझी!

पटना डेस्क: बिहार में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक 12 जून को होने वाली है, जिसका नेतृत्व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। इस बैठक में दूसरे राज्यों से बड़े-बड़े नेता भी शामिल होने वाले हैं। लेकिन, उससे पहले अब हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 जून 2023, 01:14 PM (2 जून 2023) 702 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक 12 जून को होने वाली है, जिसका नेतृत्व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। इस बैठक में दूसरे राज्यों से बड़े-बड़े नेता भी शामिल होने वाले हैं। लेकिन, उससे पहले अब हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने लोकसभा चुनाव में 5 सीटों की मांग कर दी है और अपनी बात मीडिया के सामने आकर कहीं है।

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों की बंपर बहाली, BPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानिए 5 महत्वपूर्ण जानकारियां

एक रिपोर्ट के अनुसार जीतन राम मांझी ने बैठक में शामिल होने से पहले नीतीश से लोकसभा चुनाव में पांच सीटों की मांग कर दी है। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी बिहार के 5 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है। अगर हमें सम्मानजनक सीट मिलेगी तो अच्छा होगा, हम जिधर रहेंगे उधर जीतेंगे यह सभी जानते है। पिछले दिनों राज्य के विभिन्न जिलों का दौरान किया। इस दौरान लोगों को भरपूर समर्थन मिला।

मांझी का कहना है कि दलित समुदाय के साथ साथ सभी तबके के लोग हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा का समर्थन कर रहे हैं। पांच सीट तो हमारे लिए काफी कम है और हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। नीतीश कुमार अगर हमारी क्षमता के अनुसार सीट देते हैं तो यह गठबंधन के लिए बहुत ही अच्छा होगा।

बिहार में शादी रोकने गई पुलिस बन गई मेहमान, लापरवाही के कारण हुई नाबालिग लड़की की शादी

हम आपको बता दें जीतन राम माझी पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज चल रहे हैं। जिस वजह से पिछले 1 हफ्ते में दो बार बिहार सरकार में मंत्री रहे विजय कुमार चौधरी उन्हें मनाने के लिए पहुंचे थे। लेकिन, मांझी मानने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसके अलावा मांझी ने पिछले दिनों अमित शाह से भी मुलाकात की थी । जिसके बाद सियासी कयास लगने शुरू हो गए थे।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!