सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बिहार: ललन सिंह ने बीजेपी को लिया आड़े हाथ, अमित शाह पर फिर से बोला बड़ा हमला, पूछे ये सवाल..

पटना डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पिछले दिनों बिहार दौरे पर आए थे। जहां उन्होंने नालंदा की जनसभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन की सरकार पर हमला बोला था। शाह ने खुलेआम सीएम नीतीश कुमार से लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर निशाना साधा थ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
4 अप्रैल 2023, 04:59 AM (4 अप्रैल 2023) 557 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पिछले दिनों बिहार दौरे पर आए थे। जहां उन्होंने नालंदा की जनसभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन की सरकार पर हमला बोला था। शाह ने खुलेआम सीएम नीतीश कुमार से लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर निशाना साधा था और बिहार में अभी जो भी हिंसा के हालात बने हुए हैं, उसका जिम्मेदार महागठबंधन की सरकार को बताया था।

IPL 2023: ड्राइवर रातों-रात बना करोड़पति, 49 रुपये लगाकर जीत गया डेढ़ करोड़, जानिए पूरा मामला

हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्री वापस दिल्ली जा चुके हैं, लेकिन जेडीयू राष्ट्रिय अध्यक्ष ललन सिंह ने उनसे कई सवाल पूछते हुए हमला बोला है। शाह के लिए ललन सिंह के तरकश के तीर खत्म नहीं हो रहे हैं और उन्होंने आज एक बार फिर उनसे तीखे सवाल पूछ लिए हैं।

आज जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, “माननीय श्री @AmitShah जी, आप देश से भ्रष्टाचार समाप्त करने का दंभ भरते हैं तो देश के सबसे बड़े कॉरपोरेट घोटाले पर मौन धारण क्यों किये हुए हैं ? यदि साहस है तो अपने पालतू तोतों को लगाइए, जांच कराइए और दोषी को दंड दीजिये। आपकी ज़िम्मेवारी थी लेकिन आप मौन हैं..! इस देश की न्यायपालिका को प्रणाम करता हूं, जिसने देश की जनता द्वारा निवेश की गई गाढ़ी कमाई पर संज्ञान लिया और जांच का आदेश दिया। हां, आपके पालतू तोतों को समय भी नहीं है। वे तो आपके विरोधियों को लपेटने में व्यस्त हैं, आपके नज़दीकियों के पास फटकने की उनमें हिम्मत कहां है..!

शादी की खुशियां मातम में पसरी: एक तरफ बेटी की डोली निकली तो दूसरी तरफ उठी मां की अर्थी!

बता दे, रविवार को जनता को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि बिहार में जो भी अभी हिंसा के हालात बने हैं। उसमें सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता को अकेले छोड़ दिया है। इसके अलावा अमित शाह ने यकीन दिलाया था कि अगर लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार की जनता बीजेपी के सभी सांसदों को जीताती है तो वह बिहार में हिंसा करने वाले लोगों को उल्टा लटका कर रख देंगे।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!