गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

Bihar: Jitan Ram Manjhi ने अपने बयान से मारी पलटी, CM Nitish Kumar से बोला झूठ!

पटना डेस्क: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। वह कभी अपने सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोल देते हैं, तो कभी बीजेपी को सबक सिखाने की कोशिश करते हैं। इस बीच पिछले दिनों जीतन राम मांझी

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
17 अप्रैल 2023, 10:06 AM IST (17 अप्रैल 2023) अपडेट: 27 अक्टूबर 2026, 01:43 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। वह कभी अपने सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोल देते हैं, तो कभी बीजेपी को सबक सिखाने की कोशिश करते हैं। इस बीच पिछले दिनों जीतन राम मांझी ने पार्टी की कार्यकारिणी बैठक की थी, जिसमें अपने पार्टी के सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर बयान देते हुए दावा किया कि वह जल्द कोई बड़ा फैसला लेने वाले हैं, क्योंकि फैसले की घड़ी आ चुकी है। लेकिन अब मांझी अपने ही बयान से पलटी मारते हुए दिखाई दिए।

पूजा के श्राप से खत्म हो गया अतीक का परिवार, शादी के महज 9 बाद ही अतीक अहमद ने उजाड़ा था सुहाग

दरअसल जीता राम मांझी ने अपने आवास पर स्टार पार्टी आयोजित की थी जिसमें महागठबंधन के सभी दल के नेता मौजूद थे खुद से नीतीश कुमार अपने दोस्त मान जी के घर पहुंचे थे यहां सभी को संबोधित करते हुए माझी ने पलटी मार दी है और उन्होंने दावा किया कि वह सदस्य नीतीश कुमार का दामन थाम के रहेंगे लेकिन जब उन्होंने अपनी पार्टी की कार्यकारिणी बैठक की थी तब उनका बयान ही कुछ अलग था

OMG: दुल्हन पर टूटा दुखों का पहाड़, शादी के मंडप से भागा दूल्हा!

एक रिपोर्ट के अनुसार मांझी ने कहा था कि यह कोई फैसले की घड़ी नहीं है। हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। जब तक नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ हैं। हम भी महागठबंधन के साथ रहेंगे। मुख्यमंत्री अगर महागठबंधन का साथ छोड़ते हैं तो हम भी नीतीश कुमार के साथ ही हो जाएंगे। जबकि इससे पहले मांझी ने अपनी पार्टी हम के नेताओं की बैठक बुलायी थी। बैठक में मांझी ने कहा कि “महागठबंधन में हम पर बहुत दवाब है। सभी कह रहे हैं कि हमारे साथ आइये. स्पष्टता हमारी कमजोरी रही है। आप सब लोगों ने देखा होगा कि नीतीश कुमार ने पूर्णिया की रैली में चिल्ला-चिल्ला कर कहा था कि मांझी जी कहीं नहीं जाइये। यहीं रहिये। हमही सब कुछ देंगे। हमही आपको सब कुछ बनायेंगे। लेकिन क्या हुआ?

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने अतरंगी फैशन की हदें भी तोड़ीं, देखने वालों की फटी रह गईं आंखें!

वहीं, मांझी ने अपनी पार्टी के नेताओं को कहा-” हम लोगों को निर्णय लेना होगा। निर्णय की घडी आ चुकी है। क्या करना है, इस पर हम पार्टी की कोर कमेटी में चर्चा करेंगे। वैसे, कुछ लोग चाहते हैं कि हमारी पार्टी का विलय हो जाये, लेकिन हमारे कार्यकर्ता नहीं चाहते कि किसी दूसरे दल में विलय हो।