रविवार, 20 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

Bihar Health Department: बिहार में H3N2 Virus की एंट्री से अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, AIIMS में 30 बेड तैयार !

Bihar Health Department: केंद्र सरकार द्वारा बिहार सहित तमाम राज्यों के लिए एच3एन2 वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। जिसके बाद बिहार सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने एच3एन2 फ्लू वायरस को लेकर अस्पतालों को अलर्ट किया है।      

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 मार्च 2023, 06:17 AM (14 मार्च 2023) 429 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Bihar Health Department: केंद्र सरकार द्वारा बिहार सहित तमाम राज्यों के लिए एच3एन2 वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। जिसके बाद बिहार सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने एच3एन2 फ्लू वायरस को लेकर अस्पतालों को अलर्ट किया है।

ब्रेकिंग: सीएम नीतीश को फिर लगा झटका, पार्टी से कई दिग्गज नेताओं ने तोड़ा नाता!

एक रिपोर्ट के अनुसार बिहार के तमाम जिलों में जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्देश केंद्र सरकार ने दिया है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने सभी राज्यों के लिए एच3एन2 वायरस से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के सुझाव दिये हैं। जिसमें लोगों को बीमारी से बचने के लिए मास्क लगाने, भीड़भाड़ वाले स्थान से दूरी बनाने, सर्दी-जुकाम होने की स्थिति में तत्काल डॉक्टरी सलाह लेने जैसे कदम उठाने को कहा गया है।

Bihar Health Department: AIIMS में तैयार रहेंगे बेड

वही आईसीएमआर के निर्देश के बाद बिहार सरकार द्वारा सभी जिलों को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को यह सुनिश्चित किया गया है कि अस्पतालों में बेड और दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता होनी चाहिए, ताकि अगर मरीज को परेशानी नही होगी।

3 बच्चों की मां प्रेमी संग हो गई थी फरार, वापस लौटी तो पति ने अपनाने से किया इंकार!

बता दे, यह बीमारी दिन प्रतिदिन देश में बढ़ती जा रही है। जिसके बाद पटना एम्स प्रशासन अलर्ट मोड में आ चुका है। इस वायरस से बचाव के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी सभी अस्पताल के लिए एडवाइजरी जारी की जा चुकी है, जिसमें आइसोलेशन वार्ड और आईसीयू को तैयार रखने के लिए कहा गया है। अगर भविष्य में जरूरत पड़ी तो पटना एम्स में 30 बेड तुरंत आइसोलेशन वाले तैयार हो जाएंगे।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!