शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

बिहार ने दिशा तय कर दी है,पूरे देश से भाजपा को भागना पड़ेगा : धीरेंद्र झा

दरभंगा : भाकपा माले जिला सम्मलेन का दूसरा सत्र रेणु-नागार्जुन नगर जीवछ घाट में चल रहे दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य एवं मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि’बिहार की बदली हुई परिस्थिति ने एक नया सन

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 अगस्त 2022, 08:13 PM IST (14 अगस्त 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 12:50 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
दरभंगा : भाकपा माले जिला सम्मलेन का दूसरा सत्र रेणु-नागार्जुन नगर जीवछ घाट में चल रहे दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य एवं मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि’बिहार की बदली हुई परिस्थिति ने एक नया सन्देश दिया है। बिहार सहित पूरे देश से भाजपा को भागना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि जनमुद्दों पर हमारी पार्टी सड़क से सदन तक जुझारू संघर्ष करेगी और कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के आधार पर सरकार को बाहर से समर्थन करेगी। हमारी पार्टी का एक शिष्ट मंडल राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर उन्हें बधाई दी और कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के आधार पर एक माँग पत्र भी सौंपा,जिसमें स्पष्ट उल्लेख था कि राज्य के सभी प्रखंडों में एक डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाए,समान शिक्षा प्रणाली को लागू कर सबके लिए शिक्षा का समान अवसर मुहैया कराया जाए। ( भाजपा को भागना पड़ेगा )
बिहार में जो एक करोड़ भूमिहीन आबादी है उनके लिए वास-आवास की वैकल्पिक व्यवस्था किये बग़ैर उन्हें भूमि से बेदखल न किया जाए और भाजपा के बुलडोजर अभियान पर रोक लगाई जाए। शराबबंदी के नाम पर फँसाये गए एवं गिरफ्तार किए गए दलित एवं भूमिहीन गरीबों को बिना शर्त रिहा किया जाए। नफरत एवं विभाजन की राजनीति करने वाले फासिस्ट भाजपा को गाँव-गाँव से भगाया जाए। सम्मेलन में बीमारी की अवस्था में भी उपस्थित भाकपा माले के वरिष्ठ नेता एवं खेग्रामस के बिहार राज्य उपाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान ने कहा कि आज के दौर में भाकपा माले की जिम्मेवारी बहुत बढ़ गई है। गाँव-गाँव में भाकपा माले को संगठित कर भाजपा को पूरे देश से उखाड़ फेंकने की चुनौती ही हमारी पार्टी की प्राथमिक कार्य योजना है।

भाजपा कार्यकर्ता ने किया प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रदर्शन 

पार्टी विदाई जिला कमिटी के सचिव बैद्यनाथ यादव ने सम्मेलन के प्रतिनिधि सत्र में हिस्सा लेने वाले साथियों के सभी सवालों का माकूल जवाब दिया और अगले सम्मेलन तक पार्टी का विस्तार करने एवं उसे बड़ी भूमिका में लाने के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर अध्यक्ष मंडल में नेयाज अहमद,आर के सहनी,नंदलाल ठाकुर,शनिचरी देवी,जंगी यादव,भूषन मंडल,मनोज यादव,सुमिन्त्रा देवी सहित कई लोग शामिल थे।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.