गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

बिहार सरकार ने पत्रकारों की सम्मान राशि और अनुदान राशि में की बढ़ोतरी

पटना: बिहार सरकार ने राज्य के पत्रकारों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सूचना एवं जन-संपर्क विभाग द्वारा जारी नवीनतम प्रेस नोट के अनुसार, बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना नियमावली-2019 के तहत अब पत्रकारों को मिलने वाली मासिक पेंशन

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
29 जुलाई 2025, 12:46 PM IST (29 जुलाई 2025) अपडेट: 3 नवंबर 2026, 10:22 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना: बिहार सरकार ने राज्य के पत्रकारों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सूचना एवं जन-संपर्क विभाग द्वारा जारी नवीनतम प्रेस नोट के अनुसार, बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना नियमावली-2019 के तहत अब पत्रकारों को मिलने वाली मासिक पेंशन की राशि ₹6,000 से बढ़ाकर ₹15,000 कर दी गई है। इसके साथ ही, पत्रकार कल्याण योजना के तहत मृत पत्रकारों के आश्रितों को दी जाने वाली मरणोपरांत अनुदान राशि को भी ₹3,000 से बढ़ाकर ₹10,000 प्रति माह किया गया है।

राजगीर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सरकार ने दी मंजूरी

यह निर्णय उन पत्रकारों के लिए लिया गया है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कम से कम 20 वर्षों तक योगदान दिया है और जो अब आर्थिक रूप से आश्रित हैं। इसके अलावा, जिन पत्रकारों की मृत्यु रिपोर्टिंग या अन्य पत्रकारिता गतिविधियों के दौरान हुई है, उनके आश्रितों को भी इस योजना से सीधा लाभ मिलेगा।

सरकार का मानना है कि इस फैसले से पत्रकारों के जीवनस्तर में सुधार होगा और उन्हें अधिक सम्मानपूर्वक जीवन यापन करने का अवसर मिलेगा।

SUBSCRIBE OUR CHANNEL :- MEDIA DARSHAN