शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

बिहार: पुराने अंदाज में दिखे पूर्व सांसद आनंद मोहन, ‘कमल’ को रोंदने की कही बात!

पटना डेस्क: बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन पिछले काफी समय से सुर्खियों में है। पहले तो उनकी रिहाई को लेकर बिहार में काफी विवाद हुआ। वहीं अब आनंद मोहन अपने पुराने अंदाज में दिखने लगे हैं। जहां उन्होंने एक समारोह के दौरान कमल को अपने

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
20 मई 2023, 11:44 AM IST (20 मई 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 02:40 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन पिछले काफी समय से सुर्खियों में है। पहले तो उनकी रिहाई को लेकर बिहार में काफी विवाद हुआ। वहीं अब आनंद मोहन अपने पुराने अंदाज में दिखने लगे हैं। जहां उन्होंने एक समारोह के दौरान कमल को अपने हाथ और पैर से रोंदने की बात की है।

बिहार: युवक से शादी रचाने के लिए लड़की तमिलनाडू से पहुंची बिहार, फिर…..

इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे निकलने के बाद से छटपटाहट किसको है? और क्यों है? वो जानता हैं ये आदमी कमल दल को हाथी की तरह रौंद देगा और फाड़ देगा. हम जितने दिन रहेंगे समाजवाद के लिए लड़ते रहेंगे। आगे उन्होंने कहा कोई बार-बार कहे कि हम दलित विरोधी है, लेकिन महिषी इसका गवाह है जब सात हजार राजपूत हुआ करते थे उस समय 62 हजार मतों से चुनाव जीते थे।

वहीं, पूर्व सांसद ने कहा कि आनंद मोहन का कैरेक्टर को कोई दिल्ली, यूपी या फीर कोई आंध्रा प्रदेश तय नहीं होगा बल्कि बिहार तय करेगा। वहीं, महिषी प्रखंड के महपुरा गांव में आनंद मोहन ने पूर्व मुखिया स्व. इंद्रदेव सिंह के प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव,जेडीयू के पूर्व विधायक अरुण यादव सहित कई राजनीतिक दिग्गज पहुंचे हुए थे।

शादी के मंडप से दो बार लौटी दुल्हन, आखिरकर अंत में टूट गया रिश्ता!

पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन सिंह की रिहाई के खिलाफ आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार की ओर से लिखित जवाब के लिए समय की मांग की गई और कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी है। कोर्ट ने अगली सुनवाई एक अगस्त को करने की तारीख दी है. कोर्ट ने कहा कि बिहार सरकार को एक अगस्त को जवाब दाखिल कर देना है।