गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

Bihar Corona Update: बिहार में कोरोना ने फिर डराया, इन 13 जिलों में मिले 42 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज

Bihar Corona Update: बिहार में कोरोना एक बार फिर लोगों को डराना शुरू कर चुका है। लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों में बिहार में 42 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में सक्रिय मामलों

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
10 अप्रैल 2023, 10:15 AM IST (10 अप्रैल 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 03:18 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Bihar Corona Update: बिहार में कोरोना एक बार फिर लोगों को डराना शुरू कर चुका है। लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों में बिहार में 42 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या शनिवार को 109 से बढ़कर रविवार को 145 हो गई। अकेले पटना में 68% सक्रिय मामले हैं। पटना में 100 सक्रिय मामले हैं। अधिकारी ने कहा, ‘ज्यादातर संक्रमित लोग या तो असिम्पटोमैटिक हैं या उनमें हल्के लक्षण हैं।

Dream 11 Jackpot: IPL ने किया मालामाल! बिहार का ऑटो ड्राइवर रातों रात बना करोड़पति!

हालांकि, अभी अभी दो ही कोविड रोगी अस्पताल में भर्ती हैं – एक गया के एएनएमएमसीएच में और दूसरा पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में।’ वहीं रविवार को जांचे गए 49,369 नमूनों में से 42 नए मामले सामने आए। 42 नए मरीजों में से 14 पटना के थे, जहां पिछले 24 घंटों में 4,869 नमूनों की जांच की गई। पटना में 14 मामलों के अलावा, भागलपुर से छह, खगड़िया, मुंगेर और वैशाली से तीन-तीन और अरवल, गया, मुजफ्फरपुर, रोहतास और सीतामढ़ी से दो-दो मामले सामने आए। औरंगाबाद, बेगूसराय और पूर्वी चंपारण जिलों में रविवार को एक-एक मामला दर्ज किया गया।

Bihar Corona Update: आज होगी मॉक ड्रिल

बता दें, 42 नए पॉजिटिव में पीएमसीएच के एक डॉक्टर भी शामिल हैं। अब तक पीएमसीएच के कुल 4 डॉक्टर संक्रमित हो चुके हैं। पीएमसीएच में इलाज करा रहे एक व्यक्ति को छोड़कर सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। सरकारी अस्पतालों में कोविड मरीजों के इलाज की व्यवस्था की गई है। सरकार की तैयारियों को परखने के लिए 10 और 11 अप्रैल को अस्पतालों में मॉक ड्रिल होगी।