शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

बिहार: चिराग पासवान को लगा तगड़ा झटका, मुश्किलों में फंसे लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष!

पटना डेस्क: लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। जहां एक तरफ चिराग सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हैं। वहीं दूसरी तरफ अब तक पासवान के चर्चित सहयोगी रहे सौरभ पांडे के पिता ने पार्टी का पद त्याग दिया है

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 मार्च 2023, 10:58 AM IST (23 मार्च 2023) अपडेट: 28 अक्टूबर 2026, 06:01 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। जहां एक तरफ चिराग सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हैं। वहीं दूसरी तरफ अब तक पासवान के चर्चित सहयोगी रहे सौरभ पांडे के पिता ने पार्टी का पद त्याग दिया है जिसके बाद चिराग की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

बिहार में मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से रचाई शादी, वायरल हुई तस्वीरें

दरअसल, सौरभ पांडेय के पिता मणिशंकर पांडेय ने पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। मणिभूषण पांडेय उत्तर प्रदेश में पकड़ वाले नेता माने जाते रहे हैं। वे कांग्रेस में कई अहम पदों पर रहने के बाद रामविलास पासवान के समय लोजपा में शामिल हुए थे। मणिभूषण पांडेय उत्तर प्रदेश के विधान पार्षद भी रह चुके हैं. चिराग पासवान को लिखे गये पत्र में उन्होंने कहा है कि वे तीन साल से प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा संभाल रहे थे।

नीतीश ने खोज लिया उपेंद्र कुशवाहा से हुए नुकसान की भरपाई का रास्ता? जानिए इनसाइड स्टोरी

वहीं, उन्होंने कहा कि अब किसी नये व्यक्ति को पद दिया जाना चाहिये ताकि वह नये तरीके से अपना काम कर सके।लोजपा(रामविलास) के यूपी प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा पार्टी के लिए सामान्य बात नहीं है। मणिभूषण पांडेय के पुत्र सौरभ पांडेय लोजपा के बहुचर्चित नेता होने के साथ ही साथ चिराग के करीबी भी रहे हैं। चिराग के चाचा पशुपति पारस समेत उनकी पार्टी के पांच सांसदों ने सौरभ पांडेय पर ही आरोप लगाकर नयी पार्टी बना ली थी। पशुपति पारस का आरोप था कि लोजपा को चिराग पासवान नहीं बल्कि सौरभ पांडेय चला रहे हैं।