सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

Bihar Bullet Train: दिल्ली से हावड़ा के बीच जल्द चलेगी बुलेट ट्रेन, बिहार में भी इन जगहों पर बनेगा स्टॉपेज

Bihar Bullet Train: बिहार से दिल्ली जाने के लिए रेलवे की तरफ से एक बड़ी सौगात की कवायद चल रही है. रेलयात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है. बहुत जल्द दिल्ली-हावड़ा रूट पर बुलेट ट्रेन दौड़ेगी.       &n

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 मई 2023, 02:08 PM (3 मई 2023) 326 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Bihar Bullet Train: बिहार से दिल्ली जाने के लिए रेलवे की तरफ से एक बड़ी सौगात की कवायद चल रही है. रेलयात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है. बहुत जल्द दिल्ली-हावड़ा रूट पर बुलेट ट्रेन दौड़ेगी.

UPSC: टैक्सी ड्राइवर का बेटा बना IAS ऑफिसर, पढ़िए गरीबी से निकले युवक की कहानी

इस प्रक्रिया को पूरी करने को लेकर पंडित दिनदयाल से लेकर पटना-हावड़ा मार्ग पर काम चल रहा है. पटरी बदली जा रही है. संभावना है कि बक्सर में उसका स्टॉपेज भी हो सकता है. रेलवे के अधिकारी और जिला प्रशासन स्टेशन और ट्रैक बनाने के लिए जमीन चिह्नित करने की तैयारी में है. बुलेट ट्रेन का परिचालन पटना से शुरू होने के बाद अब पटना से दिल्ली तक का सफर महज छह घंटे में पूरा हो जाएगा. इसके लिए बिहार में हाइ स्पीड रेल कॉरिडोर के सर्वे का काम पूरा हो गया है.

Bihar Bullet Train: जानिए

बता दें रेल कॉरिडोर का ट्रैक पूरी तरह से एलिवेटेड होगा. हाइ स्पीड रेल ट्रेन के स्टेशन बक्सर, पटना और गया में बनाये जायेंगे. लगभग इसकी तैयारी पूरी हो गयी है. इसके लिए अधिकारी काम शुरू कर सकते हैं. रेलवे के अधिकारियों की मानें तो बक्सर में बुलेट ट्रेन का स्टॉपेज होगा. ऐसी चर्चा चल रही है. एक दो माह में अधिकारी बक्सर आकर इसका जायजा लेंगे. बुलेट ट्रेन के लिए अलग से ट्रैक बनाया जायेगा. जहां दोनों तरफ से चहारदीवारी बनायी जायेगी. इसके लिए रेलवे की तरफ से फंड भी आ गया है. हालांकि रेलवे के अधिकारी इस बारे में अधिकारिक जानकारी देने से बच रहे हैं.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!