मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बिहार: कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा ने नीतीश को घेरा, सम्राट चौधरी बोले – CM ने DGP को चुड़ियां पहना…..

पटना डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आज एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि बिहार में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है, लेकिन राज्य सरकार उस पर अंकुश नहीं

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
29 अप्रैल 2023, 02:27 PM (29 अप्रैल 2023) 133 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आज एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि बिहार में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है, लेकिन राज्य सरकार उस पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।

चार बच्चों के पिता पर चढ़ा प्यार का खुमार, ट्रांसजेंडर से रचाई शादी!

एक रिपोर्ट के अनुसार सम्राट चौधरी ने कहा कि सीएम नीतीश ने डीजीपी को चूड़ियां पहना रखी है। यह चूड़ियां माता और बहनों की कलाई पर ही अच्छी लगती है। चौधरी मुजफ्फरपुर एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां मीडिया ने उनसे जेडीयू सांसद कौशलेंद्र द्वारा किए गए हमले पर सवाल किया। जिसका जवाब देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि वह जोकर के बयान का जवाब देना पसंद नहीं करते हैं।

UPSC: टैक्सी ड्राइवर का बेटा बना IAS ऑफिसर, पढ़िए गरीबी से निकले युवक की कहानी

इसी के साथ उन्होंने आगे कहा, अगर कोई राजनीतिक व्यक्ति कुछ बोलता है तो उनका जवाब दे सकता हूं लेकिन कौशलेंद्र पर सवाल हमसे मत पूछिये..। इसी के साथ उनसे आनंद मोहन की रिहाई के बारे में सवाल किया तो उनका कहना था कि अपराधी सिर्फ अपराधी होता है। उसके खिलाफ कानून में रहकर कार्रवाई करनी चाहिए। आनंद मोहन को लालू यादव ने ही फंसाया था और नीतीश कुमार ने सजा दिलाया था। ये लोग ऐसा क्यों किये उनसे ही जाकर पूछिए।

बिहार में शराबबंदी नियमों में हुआ बदलाव, पियक्कड़ों की हुई मौज!

बता दें, बिहार में बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर कहा कि बिहार के डीजीपी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चूड़ी पहना रखी है जो चूड़ियां हमारी माताएं और बहनों की कलाई पर अच्छी लगती है। बिहार में जब तक पुलिस चूड़ी पहने रहेगी तब तक आपराधिक घटनाएं होती रहेगी।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!