सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बड़ी ख़बर: बिहार में जल्द गिरेगी नीतीश सरकार! बीजेपी ने कर दिया खुलासा!

पटना डेस्क: बिहार से आज बड़ी ख़बर सामने आ रही हैं। जहां बीजेपी ने बड़ा दावा कर दिया है। पूर्व डिप्टी सीएम औऱ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने आज कुछ ऐसे ही संकेत दिया है। सुशील कुमार मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे ने भाजपा को धोखा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 मई 2023, 03:30 PM (11 मई 2023) 306 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार से आज बड़ी ख़बर सामने आ रही हैं। जहां बीजेपी ने बड़ा दावा कर दिया है। पूर्व डिप्टी सीएम औऱ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने आज कुछ ऐसे ही संकेत दिया है। सुशील कुमार मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे ने भाजपा को धोखा देकर कांग्रेस और एनसीपी के साथ सरकार बनायी थी, उसकी सजा उसे मिल गई।

आज बिहार में होगा सियासी उलटफेर, सीएम नीतीश कुमार को BJP देगी बड़ा झटका!

एक रिपोर्ट के अनुसार मोदी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार और शरद पवार जैसे लोग शिवसेना के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराये जाने और महाराष्ट्र की शिंदे सरकार के गिरने की उम्मीद में टकटकी लगाए बैठे थे। अब नीतीश इंतजार करें कि उनकी सरकार कब गिरती है। नीतीश कुमार विपक्षी एकता की बातें कर अपना मन बहला रहे हैं, लेकिन स्थिति ये है कि बिहार में लोग डूबती नाव की तरह उनकी पार्टी छोड़ रहे हैं।

IPS Officer Success Story: दो बच्चों की मां बनने के बाद गरीब किसान की बेटी बनी IPS ऑफिसर, अकेले किया मुश्किलों का सामना

बता दें, सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने उद्धव ठाकरे से भेंट के लिए वही तारीख चुनी थी, जिस दिन सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आना था। उन्होंने सोचा था कि महाराष्ट्र में शिवसेना(शिंदे)-भाजपा की सरकार गिरने का जश्न मुंबई में मनाकर विपक्षी एकता का गुब्बारा उड़ायेंगे, लेकिन उनकी इस मंशा पर पानी फिर गया। उन्होंने कहा कि विधायकों को अयोग्य ठहराने का निर्णय स्पीकर पर छोड़ने का सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागतयोग्य है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!