मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बड़ी खबर: जीतन राम मांझी बेटे के साथ दिल्ली में अमित शाह से करेंगे मुलाकात, जल्द होगा बड़ा ऐलान!

पटना डेस्क: बिहार से आज बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां महागठबंधन से अलग रास्ता चुनने वाले जीतन राम मांझी जल्द अपने बेटे संतोष सुमन के साथ दिल्ली कूच करने वाले हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार जीतन राम मांझी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 जून 2023, 09:51 AM (16 जून 2023) 418 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार से आज बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां महागठबंधन से अलग रास्ता चुनने वाले जीतन राम मांझी जल्द अपने बेटे संतोष सुमन के साथ दिल्ली कूच करने वाले हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार जीतन राम मांझी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने वाले हैं और उसके बाद वह जल्द कोई बड़ा ऐलान करेंगे।

बिहार में घर बनाना होगा मुश्किल, कालाबाजारी को लेकर नया निर्देश जारी!

दरअसल, 3 दिन पहले जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद आज जेडीयू की तरफ से किसी दूसरे नेता को मंत्री पद की शपथ दिलवाई गई है। इसके बाद अब मांझी अपने बेटे के साथ दिल्ली जाकर अमित शाह से मुलाकात करेंगे और शायद इसके बाद ही वह बीजेपी के साथ गठबंधन का ऐलान करने वाले हैं।

बता दे, साल 2014 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। उसके ठीक बाद साल 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। अभी के मुताबिक महागठबंधन में जेडीयू, आरजेडी, भाकपा माले और कांग्रेस ने पकड़ बना कर रखी है। जबकि बीजेपी अकेले चुनाव लड़ने वाली है। इस समय उसे अन्य छोटे-छोटे दलों की भी काफी जरूरत है, जिस वजह से लगातार बीजेपी की तरफ से मांझी को कई ऑफर मिल रहे थे। लेकिन वह स्वीकार नहीं कर रहे थे।

बिहार: घरवाली और बाहरवाली के चक्कर में फंसा पति, पुलिस ने हवालात में दो बच्चों के पिता की निकाली हवा

वही, मांझी के बेटे संतोष सुमन ने भी महागठबंधन पर आरोप लगाया कि सीएम नीतीश कुमार हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का जेडीयू में विलय कराना चाहते थे और यह बात पूर्व सीएम मांझी को मजबूर नहीं थी। जिस वजह से उन्होंने अपना रास्ता अलग कर लिया है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!