बुधवार, 4 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

सीएम नीतीश कुमार को लगा तगड़ा झटका, बीजेपी के संपर्क में जेडीयू के कई विद्यायक!

पटना डेस्क: बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले सियासी पारा धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। एक तरफ सीएम नीतीश कुमार तो दूसरी तरफ बीजेपी की तरफ से कई बड़े दावे किए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही महागठबंधन में शामिल हम के मुखिया जीतनराम मांझी ने बड़ा बयान दे

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 अप्रैल 2023, 01:36 PM IST (22 अप्रैल 2023) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 03:24 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले सियासी पारा धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। एक तरफ सीएम नीतीश कुमार तो दूसरी तरफ बीजेपी की तरफ से कई बड़े दावे किए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही महागठबंधन में शामिल हम के मुखिया जीतनराम मांझी ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि अब फैसले की घड़ी आ चुकी है।

Bhojpuri Actress Arrest: हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने भोजपुरी एक्ट्रेस को किया गिरफ्तार

वहीं अब बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने बड़ा दावा किया है। बबलू ने कहा है कि जेडीयू के कई दर्जन विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि जेडीयू के नेताओं ने बीजेपी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। नीरज कुमार ने कहा, ‘जेडीयू अब डूबता हुआ जहाज है, जिस पर अब कोई सवारी करना नहीं चाहता है।’ नीरज कुमार के इस दावे के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। नीरज कुमार ने कहा, ’30 अप्रैल को पीएम मोदी को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में नया रिकॉर्ड बनेगा। बिहार के सभी विधानसभा क्षेत्र में 100 बूथों पर ‘मन की बात’ का 500वां एपिसोड सुना जायेगा।’

बिहार: शादी के मंडप में दूल्हा-दुल्हन के बीच बहस, फिर दोनों में हुई जमकर मारपीट!

बता दें, इससे पहले मंगलवार को ही उन्होने सीएम नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा था कि वो कहीं मठ बनाकर राम- राम जपें। नीरज बबलू ने कहा कि नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो चुका है और राज्य की कानून व्यवस्था भगवान भरोसे है जो उनसे नहीं संभल रही है। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी विधायक की बात कितनी सच होती है। वैसे पहले भी ऐसी कई बार खबरें आ चुकी है कि जेडीयू के कई विधायक बीजेपी के संपर्क में है।