सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

नागपुर में संघ शिक्षा वर्ग तृतीय वर्ष का शुभारंभ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, संघ शिक्षा वर्ग तृतीय वर्ष का उद्घाटन कार्यक्रम आज सुबह नागपुर रेशीमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति भवन परिसर के महर्षि व्यास सभागृह में हुआ। उद्घाटन समारोह में वर्ग के पालक अधिकारी तथा अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख अ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 नवंबर 2022, 01:49 AM (15 नवंबर 2022) 535 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, संघ शिक्षा वर्ग तृतीय वर्ष का उद्घाटन कार्यक्रम आज सुबह नागपुर रेशीमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति भवन परिसर के महर्षि व्यास सभागृह में हुआ। उद्घाटन समारोह में वर्ग के पालक अधिकारी तथा अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख अरुण जैन ने देशभर से आए शिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज परिवर्तन में प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका होती है। दुनिया में हिन्दुत्व और भारत के प्रति आस्था व उत्सुकता बढ़ी है। कोरोना काल में सात्विक भारतीय जीवनपद्धति का महत्त्व भी सामने आया है। हिन्दुत्व के प्रति अनुकूलता बढ़ी है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। संघ शिक्षा वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ता निर्माण होता है। संघ शिक्षा वर्ग में आए शिक्षार्थियों की भाषा अलग-अलग होती है। किंतु सभी को भारत की एकात्म दृष्टी का अनुभव होता है। तथा हम सब एक हैं इस भाव की अनुभूती प्राप्त होती है। यही संघ शिक्षा वर्ग की विशेषता है।

अपने संबोधन में वर्ष 1927 में हुए प्रथम संघ शिक्षा वर्ग का उल्लेख करते हुए अरुण जैन ने बताया कि नागपुर में महल स्थित केंद्रीय कार्यालय के पास पुराने मोहिते बाड़ा में हुए इस वर्ग में कुल 17 स्वयंसेवक सहभागी थे। तब से अब तक वर्ग निरंतर लगते आए हैं। इनमें 1948 और 1977 में संघ पर लगे प्रतिबंध और कोरोना काल का समय केवल अपवाद रहा है। कोरोना काल में स्वयंसेवक वर्ग से वंचित रह गए थे और इसीलिए इस वर्ष में दूसरी बार सामान्य संघ शिक्षा वर्ग, तृतीय वर्ष का आयोजन किया गया है। बिना मोबाईल फोन के सभी शिक्षार्थी 25 दिन अपना प्रशिक्षण पूर्ण करेंगे। उद्घाटन समारोह में तृतीय वर्ष शिक्षा वर्ग के अधिकारियों तथा उपस्थित अखिल भारतीय अधिकारियों का परिचय करवाया गया। पुष्पार्चन सह सरकार्यवाह मुकुंद जी द्वारा हुआ. वर्ग में 632 प्रशिक्षार्थी सम्मिलित हुए हैं। 28 नवम्बर को पथसंचलन होगा तथा वर्ग का समापन 8 दिसंबर को होगा.। आरएसएस के इस बार के संघ शिक्षा वर्ग तृतीय वर्ष के सर्वाधिकारी दक्षिणामूर्ती (प्रांत संघचालक, तेलंगाना प्रांत), कार्यवाह अतुल मोघे (प्रांत सह कार्यवाह, विदर्भ प्रांत), वर्गपालक अधिकारी अरुण जैन (अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख), मुख्य शिक्षक रोशन मोहने (भाग कार्यवाह, नागपुर महानगर), सह मुख्य शिक्षक अतुल देशपांडे (विभाग प्रचारक, उत्तर असम प्रान्त), बौद्धिक प्रमुख श्रीधर स्वामी (बौद्धिक शिक्षण प्रमुख, दक्षिणमध्य क्षेत्र), सह बौद्धिक प्रमुख नरेन्द्र (शारीरिक शिक्षण प्रमुख, पंजाब प्रान्त), सेवा प्रमुख शिवलहारि (क्षेत्र सेवा प्रमुख, राजस्थान क्षेत्र), व्यवस्था प्रमुख नितिन एदलाबादकर (भाग सह कार्यवाह, नागपुर महानगर) और सह व्यवस्था प्रमुख सतीश जी बावनकुळे (भाग सेवा प्रमुख, नागपुर) बनाए गए हैं।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!