मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बरौनी रिफ़ाइनरी ने दिव्यांगजनों हेतु आयोजित किया परीक्षण शिविर

बेगूसराय : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की बरौनी रिफाइनरी देश और पड़ोसी देश नेपाल की ईंधन जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ बेगूसराय निवासियों के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी निरंतर प्रयासरत रहती है। इसी कड़ी में एक बार फिर बरौनी रिफाइनरी द्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
29 नवंबर 2022, 07:05 AM (29 नवंबर 2022) 404 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
बेगूसराय : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की बरौनी रिफाइनरी देश और पड़ोसी देश नेपाल की ईंधन जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ बेगूसराय निवासियों के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी निरंतर प्रयासरत रहती है।
इसी कड़ी में एक बार फिर बरौनी रिफाइनरी द्वारा इंडियनऑयल के आरोग्यम योजना के अंतर्गत बेगूसराय के दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण और कृत्रिम अंग प्रदान करने की  प्रक्रिया शुरू की गई है। बरौनी रिफ़ाइनरी के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत दिव्यांगजनों को भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर के सहयोग से सहायक उपकरण और कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएँगे।

नई तकनीक का प्रयोग कर किसान होंगे लाभान्वित

इसके लिए बेगूसराय जिला प्रशासन, एल्मिको एवं बरौनी रिफाइनरी के संयुक्त तत्वावधान में 24-26 नवंबर 2022 के दौरान तीन दिवसीय परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। दिव्यांगजन परीक्षण शिविर का आयोजन पहले दिन साहेबपुर कमाल प्रखंड कार्यालय परिसर, शुक्रवार को बखरी प्रखंड कार्यालय परिसर तथा शनिवार को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित जुबली हॉल में किया गया जिसमें 500 से अधिक दिव्यांगजनों ने भाग लिया । इस अवसर पर विशेषज्ञों ने दिव्यांगजनों की जांच कर उनके जीवन को सुगम बनाने हेतु जिन उपकरणों की ज़रूरत होगी उन्हे चिन्हित किया। इन उपयुक्त उपकरणों को जल्द ही दिव्यांगजनों को प्रदान किया जाएगा।

मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!