शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

औरंगाबाद : लोक अदालत को लेकर एडीजे ने की न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक

औरंगाबाद : राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एडीजे प्रणव शंकर ने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें आगामी 12 नवंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पर चर्चा की गयी। बैठक के दौ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 सितंबर 2022, 02:44 PM IST (14 सितंबर 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 01:54 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
औरंगाबाद : राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एडीजे प्रणव शंकर ने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें आगामी 12 नवंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पर चर्चा की गयी। बैठक के दौरान सचिव ने न्यायिक पदाधिकारियों से कहा कि वे अपने न्यायालय से संबंधित सुलहनीय वादों को चिन्हित करते हुए लोक अदालत में निष्पादन कराने का प्रयास करें। इससे मुवक्किलों को त्वरित न्याय मिलेगा और न्यायालय पर मुकदमों का बोझ कम होगा। साथ ही सचिव ने चिन्हित वादों के निष्पादन और पक्षकारों को नोटिस भेजने की बात कही। बैठक के दौरान चिन्हित वादों की सूची प्राधिकार को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया। कहा गया कि जितना अधिक नोटिस से मुवक्किलों को सूचना होगी उतना ही अधिक वे लोक अदालत में शामिल होंगे और मामलों का निष्पादन होगा। राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारी अभी से इसलिए शुरू की जा चुकी है।(लोक अदालत को लेकर)

Read also :  सासाराम : नगर निकाय चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने किया बैठक, दिए कई दिशा निर्देश

ताकि आने वाले दिनों में छुट्टियों का प्रभाव लोक अदालत में वादों के निष्पादन पर नही पड़े। जिन व्यक्तियों को अपने सुलहनीय वाद का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में करवाना चाहते हैं तो किसी भी कार्य दिवस में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में आकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुकुल राम, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष कुमार, माधवी सिंह,अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी योगेश कुमार मिश्रा, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नेहा दयाल, सुदीप पांडेय, सचिन कुमार, शाद रज्जाक, कुमारी नेहा और मुंसफ कुमारी शोभा उपस्थित रहे।(लोक अदालत को लेकर)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।