शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

भाजपा सरकार में महिलाओं पर हमला बढ़ा:- मंजू प्रकाश

        (ब्यूरो समस्तीपुर) भाकपा माले जिला कमिटी की बैठक रविवार को नगर परिषद क्षेत्र के हास्पीटल चौक स्थित मोडेस्टी स्कूल के कांफ्रेंस हाल में जिला सचिव का० उमेश कुमार की अध्यक्षता एवं पोलिट ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्र

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 जनवरी 2023, 07:04 PM IST (22 जनवरी 2023) अपडेट: 4 नवंबर 2026, 04:04 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

(ब्यूरो समस्तीपुर) भाकपा माले जिला कमिटी की बैठक रविवार को नगर परिषद क्षेत्र के हास्पीटल चौक स्थित मोडेस्टी स्कूल के कांफ्रेंस हाल में जिला सचिव का० उमेश कुमार की अध्यक्षता एवं पोलिट ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी का० धीरेंद्र झा के आतिथ्य में संपन्न हुई.

पोखर के भि़डे समेत अन्य सरकारी जमीन पर पुस्तैनी बसे भूमिहीनों को उजाड़ने की नोटीस दिये जाने के खिलाफ चलाये गये आंदोलन की रिपोर्टिंग से बैठक की शुरुआत हुई.

मुख्य अतिथि सह पर्यवेक्षक का० धीरेंद्र झा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आक्सफेम का रिपोर्ट केंद्र की मोदी सरकार के विकास का पोल खोलकर रख दिया है. निजीकरण के माध्यम से विकास का ढ़ोल पीटने की सरकार की मंशा का भंडाफोड़ हो चुका है. शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा से लेकर आकाश छूती महंगाई से देशवासी परेशान हैं. 8 साल में 16 करोड़ नौकरी मांगने पर, सवाल पूछने पर सरकार उन्हें देशद्रोही घोषित कर रही है. जन मुद्दों पर घिर रही सरकार कोई बाबा या तारणहार को सामने लाकर जनता का ध्यान मुद्दे से भटकाने में लग जाती है. देश में लोकतंत्र पर हमला जारी है. संवैधानिक अधिकारों पर हमला किया जा रहा है.

का० धीरेंद्र झा ने फासीवाद मिटाने, लोकतंत्र बचाने एवं शहीदों के सपनों का भारत बनाने के नारे के तहत पटना के गांधी मैदान में 15 फरवरी 2023 को लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ रैली को चौतरफा पहल कर बड़ी भागीदारी से सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि रैली में मज़दूर-किसानों, छात्र-नौजवानों, महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी रैली में हिस्सा लेंगे.

बैठक में 15 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में भाकपा माले की लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ रैली एवं 15-20 फरवरी को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आहुत माले का राष्ट्रीय महाधिवेशन की संपूर्ण तैयारी मसलन, प्रचार- प्रसार, दीवार लेखन, पोस्टर लगाने, पर्चा वितरण, जी०बी० बैठक, कोष संग्रह, रैली में भागीदारी आदि की समीक्षा की गई.

बैठक में लिए गये निर्णय की जानकारी देते हुए जिला सचिव उमेश कुमार ने कहा कि रैली को शानदार ढ़ंग से सफल बनाने हेतु जिले के सभी प्रखंडों में जनता बैठक करने, दीवार लेखन करने, पोस्टर साटने, पर्चा वितरण करने, कोष संग्रह करने, रैली के भागीदारों का लिस्ट बनाने, रैली से संबंधित बैनर लगाने के कार्यों में तेजी लाई जाएगी.

माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह एवं मंजू प्रकाश ने कहा कि एक ओर सी० ओ० बीघा के बीघा जमीन पर कब्जा जमाये रसुखदारों को संरक्षण दे रही हैं वहीं दूसरी ओर पोखर के भिंडे समेत अन्य सरकारी जमीन पर पुस्तैनी बसे भूमिहीनों को उजाड़ने का नोटीस दे रही हैं. उन्होंने सी० ओ० से सर्वे कर तमाम भूमिहीनों को वासभूमि-आवास, पर्चाधारी को कब्जा एवं दलित गाँव- टोले में पहुंचपथ की व्यवस्था करने के बाद ही भूमि खाली कराने अन्यथा आंदोलन चलाने का निर्णय लिए जाने की घोषणा की.

प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने यूरिया खाद की किल्लत, बिजली की आंखमिचौनी, नाला एवं सड़क निर्माण को लेकर संघर्ष तेज करने की निर्णय की जानकारी दी.

बैठक में लोकेश राज, महावीर पोद्दार, गंगा पासवान, मनीषा कुमारी, आसिफ होदा, अमित कुमार, दिनेश कुमार, रौशन कुमार, महेश कुमार, अजय कुमार, शिवजी राय, किशोर कुमार राय, मंजू प्रकाश, जयंत कुमार, अनील चौधरी, सत्यनारायण महतो, फिरोजा बेगम, प्रमिला राय, रामपुकार महतो, ब्रजविलास राय आदि उपस्थित थे।