सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

Atiq Ahmed-Yogi Adityanath: पहले जहां था अतीक अहमद का कब्जा, वहां CM योगी आदित्यनाथ अब देंगे गरीबों को फ्लैट, जानिए कीमत

Atiq Ahmed-Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सूबे में माफियाओं के कब्जे से खाली हुई जमीनों पर अब गरीबों के लिए सस्ते मकान बनवा रही है, जिसके बाद अब अतीक अहमद के कब्जे से खाली हुई जमीन का भी नाम शामिल हो गया है। यहां पर फ्लैट बनने

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 अप्रैल 2023, 01:50 PM (22 अप्रैल 2023) 753 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Atiq Ahmed-Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सूबे में माफियाओं के कब्जे से खाली हुई जमीनों पर अब गरीबों के लिए सस्ते मकान बनवा रही है, जिसके बाद अब अतीक अहमद के कब्जे से खाली हुई जमीन का भी नाम शामिल हो गया है। यहां पर फ्लैट बनने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। यूपी की योगी सरकार प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से खाली हुई जमीनों पर गरीबों के लिए सस्ते दाम पर जो आशियाने बनवा रही है, उस पर 76 फ़्लैट बन रहे है।

सीएम नीतीश कुमार को लगा तगड़ा झटका, बीजेपी के संपर्क में जेडीयू के कई विद्यायक!

वहीं, सीएम योगी ने पिछले साल 26 दिसंबर को इस प्रोजेक्ट का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया था. सिर्फ साढ़े तीन लाख रूपये में फ़्लैट यहां गरीबो को मिलेंगे. अतीक अहमद के कब्जे से लूकरगंज में मुक्त कराई गई 1731 वर्ग मीटर भूमि पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और बेहतर क्वालिटी और बेहतरीन सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए यह बिल्डिंग तैयार की जा रही है. इसमें लोगों के लिए पार्किंग की सुविधा, कम्युनिटी हॉल और कॉमन एरिया भी दिया जाएगा.

Atiq Ahmed-Yogi Adityanath: जानिए आवेदनकर्ता ने क्या कहा 

शाइस्ता परवीन का नाम सुनकर लोगों को याद आई बिहार की ये लेडी डॉ’न, चलती गाड़ी से करती थी अपहरण, जानिए इनसाइड स्टोरी

बता दें, एक आवेदनकर्ता ने बताया कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि इतना सस्ता फ्लैट मिलेगा और उसमें सारी सुविधाएं भी होंगी. उन्होंने आगे कहा कि प्रयागराज में जमीनों पर अतीक ने बेतहाशा कब्जा किया था और किसी को नहीं लगता था कि ये जमीन कभी कब्जामुक्त होंगी लेकिन CM योगी आदित्यनाथ उनके लिए देवता बनकर आए हैं. मालूम हो कि यूपी के प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!