भारतीय सेना ने बिहार में अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। सेना द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक पहले चरण में एक दिसंबर को गोपालगंज जिले के अभ्यर्थी भर्ती किए जाएंगे. पहले चरण की भर्ती में कुचायकोट के अभ्यर्थियों को गोपालगंज के अभ्यर्थियों से अलग रखा गया है। कुयाचकोट के अभ्यर्थियों को 2 दिसंबर को सेना में भर्ती होने का मौका मिलेगा। कुचायकोट के साथ ही वैशाली अंचल के अभ्यर्थियों की भी भर्ती की जाएगी। इसके बाद तीसरे चरण में 3 दिसंबर को सिवान के सभी अंचल के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी. चौथे चरण की भर्ती के तहतं 4 दिसंबर को सारण के सभी अंचल के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। इसके बाद पांचवें चरण में 5 दिसंबर को बनियापुर, दरियापुर, छपरा, दानापुर, मनेर, पटना सदर, पालीगंज, विक्रम और पुनपुन के अभ्यर्थियों को अग्निवीर के तौर पर सेना के साथ जुड़ने का मौका दिया जाएगा। साथ ही 6 दिसंबर को पटना के बाकी अंचल के अभ्यर्थियों को सेना में जाने का मौका मिलेगा। सेना की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक भोजपुर के शाहपुर, आरा और जगदीशपुर अंचल को छोड़कर सभी अंचल के अभ्यर्थियों की शुरूआती चरणों में ही भर्ती होगी। इसके बाद 8 दिसंबर को भोजपुर के जगदीशपुर अंचल और बक्सर के सभी अंचल के अभ्यर्थियों की सेना में भर्ती की जाएगी। यह सभी पद जीडी के लिए होंगे। अग्निवीर योजना के तहत सेना द्वारा दानापुर स्थित सेना के क्षेत्रीय कार्यालय में भी युवाओं की भर्ती का आयोजन कराया जा रहा है। दानापुर स्थित सेना के क्षेत्रीय कार्यालय में इस भर्ती का आयोजन 13 दिसंबर और 14 दिसंबर को होगा। यहां पर पहले दिन पुरुषों और दूसरे दिन महिलाओं की भर्ती की जाएगी।
अग्निवीर के तौर पर युवाओं को सेना में भर्ती होने का मौका देने के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए है। बता दें कि जिन अभ्यर्थियों को अभी सेना में भर्ती के लिए आइडी कार्ड प्राप्त नहीं हुआ है। वे किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे के बीच दानापुर के भर्ती कार्यालय में पहुंचकर संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। बताया गया है कि आगामी 20 नवंबर तक सभी महिला अभ्यर्थियों को भी प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थी कट ऑफ प्रतिशत के आधार पर तैयार किए गए मेरिट लिस्ट में शॉर्ट लिस्ड उम्मीदवारों की सूची में सफलतापूर्वक जगह बना लेंगे। साथ ही बता दें कि दानापुर में भर्ती को लेकर जो शेड्यूल जारी किया गया है, उसके मुताबिक आगामी 1 दिसंबर से 8 दिसंबर तक पुरुष रैली में अग्निवीर जीडी की बहाली की जाएगी। वहीं, 9 से 13 दिसंबर तक होने वाली अग्निवीरों की भर्ती में तकनीकी अग्निवीर, क्लर्क अग्निवीर और एसकेटी की बहाली होगी। साथ ही शेड्यूल के मुताबिक 14 दिसंबर को बिहार और झारखंड के सभी जिलों की महिला अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। सेना के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक जिन अभ्यर्थियों को किन्हीं कारणों से प्रवेश पत्र नहीं मिला हो वह किसी भी वर्किंग डे में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे के बीच दानापुर स्थित भर्ती कार्यालय में पहुंचकर संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!