Sasaram : पत्रकारिता क्षेत्र में अंजली साइकोसोशल रिसर्च औफ इंडिया ट्रस्ट के द्वारा संयुक्त रूप से डॉ.अभय अवार्ड हर वर्ष दिये जाते हैं। यह अवार्ड प्रख्यात साहित्यकार, पत्रकार, समाजसेवी व महान शिक्षाविद् प्रोफेसर डॉ.जीसीपी अभय के स्मृति में प्रत्येक वर्ष दिये जाते हैं।
इस वर्ष भी संस्था के पदाधिकारीगण प्रत्येक विभूतियों के घर-कार्यस्थल पर जाकर विभूतियों को पुरस्कृत कियें। पुरस्कार वितरण टीम में प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक चिकित्सक सह साहित्यसेवी डॉ. विप्लव कुमार सिंह तथा समाजसेविका डॉ. लता सिंह ने सक्रिय भूमिका निभायी।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सह कोषाध्यक्ष डॉ. लता सिंह ने दिया। इन्होंने ने बताया की 13 विभूतियों के विभिन्न गाँव-कस्बे-ब्लौक और जिले में जाकर घर-घर पुरस्कार देना लोहे के चने चबाने जैसी जटिल कार्य थी पर डॉ. विप्लव कुमार सिंह की अध्यक्षता से तथा संरक्षकों के सहयोग से सब कार्य सुगमतापूर्वक संभव हो पाया।
पुरस्कार वितरण टीम ने डॉ.अभय अवार्ड 2023 हेतु साहित्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये सुश्री डॉ. इरम अनवर को पुरस्कृत किया। इनकी अबतक 4 पुस्तकें अंग्रेजी साहित्य से प्रकाशित हो चुकी है। इन्होंने काफी कम उम्र में ही साहित्यिक प्रतिभा हासिल कर लिया है।
पत्रकारिता के लिये मीडिया दर्शन दैनिक अखबार से अंजली तिवारी को पत्रकारिता में बेहतर कार्य के लिए डॉ अभय अवार्ड से समान्नित किया गया।
वहीं समाजसेवा क्षेत्र से कई समाजसेवी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्य के लिये सम्मानित किया गया।
सभी चयनित विद्वानों को संस्था के अध्यक्ष मनोचिकित्सक डॉ. विप्लव सिंह एवं कोषाध्यक्ष समाजसेविका डॉ. लता सिंह ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। इन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि साहित्य, पत्रकारिता व समाजसेवा क्षेत्र हमारे समाज के दर्पण हैं, इन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया जाते रहना चाहिए। विदित हो कि प्रोफेसर डॉ.अभय जी के स्मृति में यह पुरस्कार दिये जाते हैं, जो खुद विद्वान साहित्यकार, स्वतंत्रपत्रकार व प्रसिद्ध समाजसेवी के रूप में जाने जाते थे। इसलिए इन 3 क्षेत्रों में ही डॉ.अभय अवार्ड दिये जाते हैं। प्रत्येक विभूतियों को प्रशस्ति पत्र, प्रतिक चिन्ह, अंगवस्त्र एवं एक हजार एक रूपये पुरस्कार राशि बैंक-चेक माध्यम द्वारा दिया गया।
डॉ.अभय स्मृति पुरस्कार चयन समिति पटना-बेंगलुरू के संरक्षक समाजसेविका शीला अभय, इन्जी. मलय सिंह, सुमिता सिंह, टीके सिंह, डॉ. बी शर्मा, डॉ. आरपी सिंह सहित संस्था के सभी पदाधिकारीगण ने चयनित सभी विभूतियों को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में विशेष योगदान देकर सामाजिक उत्थान हेतु अपना बहुमूल्य देकर जो आप सब कार्य कर रहे हैं, उसके लिए हमारी संस्था आपसबों का आभार व्यक्त करती है। संस्था के सचिव शम्भू प्रसाद मेहता ने बताया की सेवा का माध्यम चाहे साहित्य हो, चाहे पत्रकारिता हो या किसी माध्यम से सामाजिक विकास में भूमिका हो इससे समाज को आगे विकसित होने मदद मिलती है।
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!