गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

बीजेपी पर बरसे आनंद मोहन, बोले- पीएम मोदी और अमित शाह की सांसे टूट जाएंगी…..

पटना डेस्क: बिहार में बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन एक बार फिर सियासी तौर पर एक्टिव हो गए हैं और वह आए दिन बड़े-बड़े बयान दे रहे हैं। आने वाले नवंबर महीने में आनंद मोहन पटना में बहुत बड़ी रैली करने वाले हैं, जिसे लेकर वह बिहार के अलग-अलग जग

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 जून 2023, 07:57 PM IST (3 जून 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 08:51 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन एक बार फिर सियासी तौर पर एक्टिव हो गए हैं और वह आए दिन बड़े-बड़े बयान दे रहे हैं। आने वाले नवंबर महीने में आनंद मोहन पटना में बहुत बड़ी रैली करने वाले हैं, जिसे लेकर वह बिहार के अलग-अलग जगहों पर घूमकर प्रचार-प्रसार भी कर रहे हैं।

Coromandel Express: कोरोमंडल एक्सप्रेस पहले भी हो चुकी है हादसे का शिकार ट्रेन के 13 डिब्बे हुए थे बेपटरी

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसकी उम्मीद शायद किसी को भी नहीं थी। सहरसा में आनंद मोहन ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच से पीएम मोदी और अमित शाह पर बड़ा हमला बोला है। आनंद मोहन ने कहा कि ऐसा स्वीच ऑफ करेंगे की मोदी और शाह की सांसे टूट जाएंगी।

OMG: मंडप से अचानक उतर गया दूल्हा, शादी से किया इनकार, घंटों चली पंचायत के बाद लिए सात फेरे

दरअसल, आनंद मोहन के जेल से छूटने के बाद से ही इस बात की चर्चा होने लगी थी कि जल्द ही वे सक्रिय राजनीति में शामिल हो जाएंगे और ऐसा ही हुआ। आनंद मोहन की पत्नी और बेटे आरजेडी में हैं। हालांकि, कहा जा रहा कि आनंद मोहन जल्द जनता दल यूनाइटेड में शामिल होकर दोबारा से सियासी सफर शुरू करने वाले हैं।

बिहार में कांग्रेस करेगी बड़ा खेल: बैठक से आधे MLA गायब, फिर भी कांग्रेस ने चुना विधायक दल का नया नेता, जानिए इनसाइड स्टोरी!

बिहार में अपनी सियासी ताकत दिखाने के लिए आनंद मोहन आगामी 23 नवंबर को पटना में बड़ी रैली करने जा रहे हैं और इसके लिए विभिन्न जिलों में घूमकर लोगों को न्योता दे रहे हैं। इस दौरान उनके निशाने पर बीजेपी रह रही है। आनंद मोहन बीजेपी के साथ साथ मोदी और शाह पर लगातार हमले बोल रहे हैं। सहरसा के नवहट्टा प्रखंड पहुंचे आनंद मोहन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर जमकर बरसे। उन्होंने शायराने अंदाज में कहा कि “कौन है सच्चा और कौन है झूठा सबको पहचानती है, ये पब्लिक है सब जानती है”। बीजेपी के चरित्र को उजागर करने निकले हैं। इस बार ऐसा स्विच ऑफ करेंगे कि मोदी और साह तुम्हारी सांसे टूट जाएगी।