सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

एनएच2 के किनारे नाले में मिला एक अज्ञात व्यक्ति का शव ,जांच में जुटी पुलिस

मीडिया दर्शन/ चेनारी। रोहतास जिला अंतर्गत चेनारी  प्रखंड क्षेत्र  के सबराबाद व टेकारी के मध्य में जीटी रोड एनएच 2 के किनारे स्थित गैलेक्सी स्कूल के दक्षिण साइड के नाले में एक अज्ञात शव मिलने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना की सूचना देते

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 अप्रैल 2022, 12:40 PM (2 अप्रैल 2022) 373 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मीडिया दर्शन/ चेनारी। रोहतास जिला अंतर्गत चेनारी  प्रखंड क्षेत्र  के सबराबाद व टेकारी के मध्य में जीटी रोड एनएच 2 के किनारे स्थित गैलेक्सी स्कूल के दक्षिण साइड के नाले में एक अज्ञात शव मिलने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना की सूचना देते हुए प्रखंड उपप्रमुख विकास कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग 7 बजे के करीब सबराबाद गांव का एक बालक टेकारी की तरफ जा रहा था तभी उसने देखा कि नाले के पास काफी मात्रा में खून गिरा हुआ है , तो उसने नाले के पास जाकर देखा तो एक व्यक्ति का शव  पड़ा हुआ था। तब उसने टेकारी गेट पर मौजूद लोगों से इस घटना को बताया ।

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो नाले में एक अज्ञात पड़ा हुआ है। वहीं शव मिलने के बाद लोगों में दहशत फैल गया। लोग तरह-तरह के बातें करने लगे। लोगों ने इस घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी ,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाल कर शव को पहचान करने हेतु छानबीन करना शुरू कर दिया। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!