शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

आजादी का अमृत महोत्सव:ऐतिहासिक अवसर पर विश्वशांति के कल्याणार्थ हेतु दिल्ली में महायज्ञ का भव्य आयोजन 21 से 24 अप्रैल

नई दिल्ली| नमो सद्भभावना समिति के तत्वाधान में ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के ऐतिहासिक शुभ अवसर पर वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए भारत देश की आजादी के 75 साल और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का जश्न मनाने और

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 अप्रैल 2022, 03:10 PM IST (13 अप्रैल 2022) अपडेट: 6 नवंबर 2026, 11:14 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

नई दिल्ली| नमो सद्भभावना समिति के तत्वाधान में ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के ऐतिहासिक शुभ अवसर पर वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए भारत देश की आजादी के 75 साल और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का जश्न मनाने और संपूर्ण भारत और विश्व के समग्र कल्याण के लिए अप्रैल माह के तृतीय सप्ताह में दिनांक 21 से 24 अप्रैल 2022 तक ‘आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर’, छतरपुर, नई दिल्ली में समस्त भारतवर्ष एवं विश्व के समग्र कल्याण हेतु एक भव्य महायज्ञ विश्व शांति महायज्ञम-2022′ के आयोजन को लेकर जोर शोर से तैयारी चल रही है.(आजादी का अमृत महोत्सव)

विश्वशांति महायज्ञ में भारतवर्ष के अनेक मठों के मठाधीश्वरों, पीठाधीश्वरों तथा शंकराचार्यों एवं राजनेताओं को आमंत्रित किया गया है. हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा पंडित नंदकिशोर मिश्र ने कहा है कि भारत ने हमेशा से ही विश्वशांति का संदेश दिया है और पूरे विश्व में शुभ संस्कृति का प्रचार किया है.(आजादी का अमृत महोत्सव)

कैमूर: दहेज के लिए पति ने पत्नी को जलाया, मामले की जाँच में जुटी पुलिस, मृतका के ससुराल वाले फरार

“नमो सद्भभावना समिति” के बैनर तले आयोजित होने वाले विश्वशांति महायज्ञ 2022 के मुख्य कार्यदर्शि मुरली कृष्णा और सदस्य कोनेरू रमादेवि श्रीधर, प्रवेश पांडेय, विभाकर मिश्र, संदीप कालिया, राजेश सिंह एवम सलाहकार ‘श्रीनिवास गजल’ ने इस बारे में बताया कि उक्त महायज्ञ में भगवान गणपति, भगवान धनवंतरी, भगवान सूर्यनारायण, भगवान रुद्र तथा शांति माता का आह्वाहन करते हुए महायज्ञ का प्रारंभ 21 अप्रैल 2022 तथा समापन 24 अप्रैल 2022 को संपन्न होगा.

लोक एवं विश्व कल्याण के लिए होने वाले इस महायज्ञ में लगभग 500 से भी अधिक वैदिक पुरोहित,अगम पंडित एवं विभिन्न मठाधीशपति संपूर्ण भारत से उपस्थित होकर महायज्ञ को संपन्न कराएंगे. दिनांक 21 से 24 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस महायज्ञ में अलग-अलग दिन अलग-अलग उत्सवों का आयोजन किया जाएगा.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.