चैनपुर/कैमूर : चैनपुर प्रखण्ड के विद्यालय में शिक्षकों की मनमानी चल रही है। सरकार और विभाग के दिशा निर्देश को ठेंगा दिखाकर नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। मामला चैनपुर प्रखण्ड के रमौली गांव में देखने को मिला है। जहां कि रमौली गांव में न्यू प्राथमिक विद्यालय में दो दिन पूर्व सभी तीन महिला शिक्षक गायब थीं । लेकिन मध्याह्न भोजन बना। लेकिन बर्तन गायब था । जिससे बच्चों किसी तरह अपने घर से बर्तन लाकर भोजन किया । जबकि यहां पर तीन शिक्षक है। जिसमें कि इस विद्यालय के प्रधानाचार्य चंदा देवी, शिक्षक आरती और मीना देवी है।
सासाराम : स्पोर्टस मीट के अंतिम दिन लीजेंड क्रिकेटर्स ऑफ सासाराम ने दर्ज की जीत
जबकि बताया गया है कि मीना देवी शिक्षिका सुबह में आयी थी । फिर उसी समय स्कूल बंद कर चली गई। दो अन्य शिक्षिका पूरी तरह गायब थीं । रसोई मनसा देवी ने बताया कि हमलोग ध्यान नहीं दिए । और नहीं शिक्षिका जाते समय बर्तन निकाला और नहीं हमें कोई सूचना दिया । वहीं बच्चों ने बताया कि मध्याह्न भोजन बना है। लेकिन लेकिन बर्तन गायब है। वह भी स्कूल भी बंद हैं। किसी तरह घर से बर्तन लाकर भोजन किया । पढ़ाई भी नहीं हुआ । खाने के बाद खेलकूद कर घर चले गए । जबकि चैनपुर के शिक्षा पदाधिकारी सतेन्द्र कुमार साह ने बताया कि इस विद्यालय के बारे में जानकारी मिली है। जिसके आधार पर जांच पड़ताल की गई है। और इस संबंध में शिक्षिकाओं से ज़बाब तलब किया गया है।
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!