गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

अस्पताल में आने वाले मरीजों को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाए : जगरनाथ सिंह

बक्सर। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ोत्तरी व रोगियों के हित के लिए नए-नए कार्यक्रमों चलाए जाते रहे हैं। अब ग्रामीण व पंचायत स्तर पर स्थित सरकारी अस्पतालों के विकास व सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की ओर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। ताकि, ग्रामीण

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
25 मार्च 2022, 05:17 PM IST (25 मार्च 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 04:41 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
बक्सर। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ोत्तरी व रोगियों के हित के लिए नए-नए कार्यक्रमों चलाए जाते रहे हैं। अब ग्रामीण व पंचायत स्तर पर स्थित सरकारी अस्पतालों के विकास व सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की ओर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। ताकि, ग्रामीण स्तर पर लोगों व मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इसी क्रम में बीते दिन सदर प्रखंड के महदह स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें समिति के सदस्यों के अलावा ग्रामीणों ने एपीएचसी के विकास पर चर्चा की। बैठक में अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक जगरनाथ सिंह, सचिव डॉ. राजेश कुमार, सदस्य जियूत सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. स्वाति भारती के अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीसीएम प्रिंस कुमार, आशा अग्नेश के अलावा ग्रामीणों की ओर से मुखिया प्रतिनिधि सुनील, सरपंच सुनीता देवी व संजय यादव, वीर बहादुर सिंह, कुमुद, नीतीश व अन्य लोग शामिल रहें।
अस्पताल के विकास पर हुई चर्चा 
बैठक में अस्पताल के विकास को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक जगरनाथ सिंह ने कहा कि गंभीर बीमारियों की जांच के लिए अभी भी पंचायत व आसपास के लोगों बक्सर जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने कई बार उनसे आग्रह किया की अस्पताल में आने वाले मरीजों को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाए। साथ ही, गरीब व मजदूर तबके के लोगों के लिए आयुष्मान भारत के तहत गोल्डेन कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने अस्पताल को आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। सदस्यों ने कहा कि चिकित्सकों को ससमय ड्यूटी के लिए रोस्टर लागू किया जाए, ताकि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को परेशानी नहीं हो। इसके अलावा सदस्यों ने समिति के समक्ष पंचायत के लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित परेशानियां रखी।
ओपीडी को किया जायेगा और भी सुदृढ़ 
सचिव डॉ. राजेश कुमार ने कहा, ग्रामीणों की मांगों व उपलब्ध संसाधनों को देखते हुए एपीएचसी के ओपीडी को और भी सुदृढ़ किया जायेगा। साथ ही, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से विमर्श कर रोस्टरवार चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। ताकि, ग्रामीणों को सभी स्वास्थ्य सुविधाओका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रखंड में 12 वर्ष से ऊपर के लाभुकों का कोरोना टीकाकरण जारी है। ऐसे में रोगी कल्याण समिति के सदस्य अपने अपने इलाके के लोगों को टीका लेने के लिए प्रेरित करें और उन्हें टीकाकरण शिविर तक लाएं। ताकि, संभावित कोरोना की लहर आने से पहले निर्धारित उम्र वर्ग के सभी लोगों को सुरक्षित किया जा सके।