सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

गाजीपुर : विकलांग शौचालय में काफी अनियमितता पाए जाने पर तहसीलदार ने निरीक्षण कर रुकवाया काम

जखनिया (गाजीपुर) :  स्थानीय तहसील अंतर्गत बन रहे विकलांग शौचालय में काफी अनियमितता पाई गई। तहसीलदार जखनिया से पूछने के बाद उन्होंने तुरंत आकर मौके का निरीक्षण किया और तुरंत बन रहे विकलांग शौचालय का काम रुकवा दिया। उस में कार्य कर रहे मिस्त्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 सितंबर 2022, 11:12 AM (15 सितंबर 2022) 236 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

जखनिया (गाजीपुर) :  स्थानीय तहसील अंतर्गत बन रहे विकलांग शौचालय में काफी अनियमितता पाई गई। तहसीलदार जखनिया से पूछने के बाद उन्होंने तुरंत आकर मौके का निरीक्षण किया और तुरंत बन रहे विकलांग शौचालय का काम रुकवा दिया। उस में कार्य कर रहे मिस्त्री व लेबर से पूछे सफेद बालू व तीन नंबर ईट से बनाने के लिए कौन कहा। मिस्त्री व लेबर एक स्वर में कहे कि हम तो मिस्त्री हैं ठेकेदार जो सामान भेजेगा उसी से हम बनाएंगे।

हमारी क्या गलती है सर हम क्या जानते हैं कौन काम कैसे करना है जब यह पूछा गया कि पट पिलर में सिर्फ एक सीक पड़ रही है। तो काम कर रहे हैं मिस्त्री यों के द्वारा बताया गया कि जैसा ठेकेदार का निर्देश है उसी हिसाब से हम लोग काम कर रहे हैं। इसको लेकर तहसीलदार जखनिया काफी नाराज दिखे।
सोचने की बात तो यह है कि तहसीलदार के नाक तले विकलांग शौचालय इस तरह से बनाया जा रहा है तो और सरकारी कार्य कैसे कराए जाते होंगे।

नोखा मे JDU के पंचायत अध्यक्षों एवं पंचायत प्रभारियों की हूई संयुक्त बैठक

वही के अधिवक्ता ओमकार यादव ने बताया कि एक तो खुद विकलांग हैं और विकलांगों के लिए विकलांग शौचालय बनाया जा रहा है जिस ढंग से बनाया जा रहा है । तैयार होने के बाद कभी भी किसी वक्त गिर सकता है कुछ अधिवक्ताओं द्वारा इसकी काफी नाराजगी जताई गई तहसीलदार जखनिया को जब इस कार्य के बारे में बताया गया उन्होंने तुरंत आकर पूरा काम का निरीक्षण कर काम को रुकवा दिया। अब आगे देखना है किस तरह से विकलांग शौचालय बनाया जाता है ।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!