शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

रोहतास: मोहर्रम में शांति भंग करने वालो पर प्रशासन की होगी पैनी नजर, शांति समिति की बैठक में जिलाधिकारी व एसपी ने दिए कई दिशा निर्देश

सासाराम। रोहतास समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिलाधिकारी रोहतास  धर्मेन्द्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक रोहतास श्री आशीष भारती द्वारा आगामी मोहर्रम त्यौहार को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई जिसमे डीडीसी रोहतास श्री शेखर आनंद, एसड

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
30 जुलाई 2022, 05:13 PM IST (30 जुलाई 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 04:40 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम। रोहतास समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिलाधिकारी रोहतास  धर्मेन्द्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक रोहतास श्री आशीष भारती द्वारा आगामी मोहर्रम त्यौहार को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई जिसमे डीडीसी रोहतास श्री शेखर आनंद, एसडीएम डेहरी समीर सौरभ, एसडीपीओ डेहरी नवजोत सिम्मी, भा पु से, अपर समाहर्ता, एसडीएम बिक्रमगंज, एसडीएम सासाराम, नगर आयुक्त, सासाराम, एसडीपीओ सासाराम, बिक्रमगंज,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी थानाध्यक्षों इत्यादि  के साथ साथ शांति समिति के सदस्यों एवं नगर के नागरिकों ने भाग लिया। जिला पदाधिकारी  ने सभी अधिकारियों एवं शांति समिति के सदस्यों को आगामी मुहर्रम पर्व के मद्देनजर विधि व्यवस्था बनाए रखने के बिंदु पर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।(रोहतास: मोहर्रम में शांति)

Read Also: रोहतास: पुलिस ने शराब के नशे में धुत सात शराबी को किया गिरफ्तार
जिलाधिकारी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु  जिस रूट से जुलूस निकलना है इस रूट का भौतिक सत्यापन सभी थानाध्यक्ष द्वारा अनिवार्य रूप से कर लेना है। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि  मुहर्रम  पर्व के पूर्व मिट्टी लाने के समय भी सतर्कता रखनी है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखनी है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी थानों में शांति समिति की बैठक भी अनिवार्य रूप से कर ली जाए।विसर्जन के समय एवं इसके पश्चात भी पैनी नजर बनाए रखना है। साथ ही , जबरन चंदा वसूली  कहीं न हो यह भी सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की जाएगी। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश दिया कि  सिविल सोसाइटी एवं धार्मिक जन प्रतिनिधियों के साथ भी बीडीओ एवं थानाध्यक्ष बैठक कर लें।सं वेदनशील स्थलों पर जहां दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जानी  है,  उन स्थलों का एसडीओ, एसडीपीओ भ्रमण कर लें।(रोहतास: मोहर्रम में शांति)
वही पुलिस अधीक्षक , रोहतास आशीष भारती ने कहा कि बिना लाइसेंस के किसी भी प्रकार का जुलूस नहीं निकाला जाएगा। वाहन चेकिंग भी लगातार करते रहें। कोविड 19 के गाइडलाइंस का अनुपालन भी कराने का निर्देश दिया गया। बताया गया कि कोई भी कार्यक्रम बिना प्रशासन की अनुमति के संपन्न नहीं होगा। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई के लिए धारा 107 का प्रस्ताव अविलंब भेज दें। वही जिला पदाधिकारी द्वारा सभी थानों में अगली 05 तारीख से पहले शांति समिति की बैठक करने का निर्देश दिया गया। निर्देश दिया गया कि सभी सीओ एवं थानाध्यक्ष जुलूस के रूट का भ्रमण कर सत्यापन कर लें। साथ ही, अपने क्षेत्र अंतर्गत एरिया डॉमिनेशन की कार्रवाई भी करने का निर्देश दिया गया।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.