गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

सासाराम जेल में प्रशासन का छापा, हर वार्ड की तलाशी ली गयी

सासाराम। शनिवार को जिला प्रशासन की टीम की ओर से मंडलकारा सासाराम में औचक छापेमारी की गयी। रोहतास एसपी आशीष भारती के नेतृत्व में टीम द्वारा घूम-घूमकर जेल के अंदर हर वार्ड की तलाशी ली गयी। सुरक्षा और सफाई सहित कई अन्य बिंदुओं की पड़ताल की गयी

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 जून 2022, 08:04 PM IST (11 जून 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 05:25 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम। शनिवार को जिला प्रशासन की टीम की ओर से मंडलकारा सासाराम में औचक छापेमारी की गयी। रोहतास एसपी आशीष भारती के नेतृत्व में टीम द्वारा घूम-घूमकर जेल के अंदर हर वार्ड की तलाशी ली गयी। सुरक्षा और सफाई सहित कई अन्य बिंदुओं की पड़ताल की गयी। हालांकि करीब एक घंटे तक चली छापेमारी में कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं की गयी। जानकारी के अनुसार बता दें कि मुख्यालय के निर्देश पर रोहतास जिले के एसपी आशिष भारती के नेतृत्व में सासाराम एसडीओ मनोज कुमार, एएसपी अभियान, सासाराम डीएसपी संतोष कुमार राय, जेल अधीक्षक राकेश कुमार, सासाराम अनुमंडल दंडाधिकारी चन्द्रमा राम, नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, मुफस्सिल थानाध्यक्ष रिजवान अहमद खां सहित शनिवार की सुबह 10 बजकर 20 मिनट बजे अचानक काफी संख्या में अधिकारियों एवं पुलिस जवानों के साथ जैसें ही सासाराम मंडलकारा पहुंचें की जेल प्रशासन व कैदियों में हड़कंप मच गया।
जेल के अंदर पहुंचते ही अधिकारियों एवं पुलिस जवानों की टीम द्वारा सभी बंदी वार्डो की सघन तलाशी ली गई। बंदियों से खाना सहित अन्य सुविधाओं के बारे में पूछताछ कर फीडबैक लिया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक से भी कुछ जानकारी ली गयी। लेकिन जेल के अंदर कैदी वार्डों से कहीं से कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। जिलें में बढ़ते अपराध पर काबू पाए जाने के लिए किए गए, सघन तलाशी अभियान में कई सुराग हाथ लगने की संभावना थी। लेकिन मात्र एक घंटे तक जेल के अंदर चली छापेमारी में पुलिस-प्रशासन की टीम को कुछ भी आपतिजनक सामग्री बरामद नहीं हो सका। इसकी जानकारी देते हुए रोहतास एसपी आशीष भारती ने बताया कि विभागीय निर्देश के अनुसार सासाराम मंडल कारा एवम बिक्रमगंज जेल में रूटीन सर्च अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि सर्च अभियान के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला सिर्फ थोड़ी मात्रा में तंबाखू एवं कुछ बेल्ट बरामद किया गया।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.