सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

कुलपति में अभिवावक को संबोधित किया

सासाराम शहर:-गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय ,जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में आज कृषि और स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों के अभिभावकों के साथ कुलाधिपति ने संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया ।कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह में

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 फरवरी 2023, 03:26 PM (13 फरवरी 2023) 442 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम शहर:-गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय ,जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में आज कृषि और स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों के अभिभावकों के साथ कुलाधिपति ने संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया ।कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह में अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा की आज देश में कृषि को प्रमुखता की दृष्टि से नहीं देखा जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है ।उन्होंने अभिभावकों का आह्वान किया कि उनके घर के बच्चे जो आने वाले समय मेंकृषि स्नातक होने जा रहे हैं उनसे समाज एवं देश के हित में नए-नए कृषि अनुसंधानों को अपनाने तथा उस पर अध्ययन करके आसपास के क्षेत्रों को कृषि के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पुरातन काल में भारत कृषि के बदौलत ही सोने की चिड़िया था और सोने की चिड़िया को लूटने के ख्याल से ही विभिन्न देशों के आक्रमणकारी यहां आते गए और भारत को लूटते गए ।उस समय न तो कोई उद्योगधंधा था और ना ही इतनी वैज्ञानिक क्षमताएं थी ।इसके बावजूद कृषि पर ही आधारित भारतीय अर्थव्यवस्था पूरे विश्व में आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉक्टर जगदीश प्रसाद सिंह ने अभिभावकों से अनुरोध किया की निश्चित रूप से अपने बच्चों को अनुसंधान के क्षेत्र में प्रेरित करें तथा नई टेक्नोलॉजी पर आधारित कृषि के लिए उन्हें हर संभव मदद करें। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, सहायक कुलसचिव मिथिलेश कुमार सिंह, कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ ए पी सिंह, शिक्षक गण एवं कृषि स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!