गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

वैशाली समाहरणालय सभागार में अपर समाहर्ता ने की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता 

हाजीपुर वैशाली – जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता वैशाली श्री विनोद कुमार सिंह के द्वारा वैशाली समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की गई जिसमें विभागवार क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति की

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 दिसंबर 2022, 09:10 PM IST (27 दिसंबर 2022) अपडेट: 2 नवंबर 2026, 06:23 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
हाजीपुर वैशाली – जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता वैशाली श्री विनोद कुमार सिंह के द्वारा वैशाली समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की गई जिसमें विभागवार क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और पदाधिकारियों को समन्वय बनाकर योजनाओं का लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। सर्वप्रथम कोर्ट में लंबित मामलों की समीक्षा के क्रम में अपर समाहर्ता ने कहा कि सभी शाखाओं में इससे संबंधित पंजी को अद्यतन रखा जाए एवं सम्बंधित कर्मी अपने पदाधिकारी को इससेअवगत कराते रहे। पदाधिकारी भी समय रहते शपथ पत्र दायर करें। विभागीय पत्रों के संधारण समुचित रूप से किया जाय एवं उसका अनुपालन ससमय कराने का निर्देश दिया गया ।
   आपूर्ति शाखा की समीक्षा के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि पिछले माह में हाजीपुर में 156 पीडीएस दुकानों की जांच कराई गई जिसमें 9 में अनियमितता पाई गई जिसके विरुद्ध स्पष्टीकरण किया गया है ,महुआ अनुमंडल में 129 दुकानों की जांच कराई गई जहां 16 जगह अनियमितता पाई गई, महनार अनुमंडल में 53 दुकानों की जांच कराई गई जहां 29 में कमी पाई गई। सभी के विरुद्ध स्पष्टीकरण किया गया है। अपर समाहर्ता ने कहा कि जांच के दौरान स्थानीय उपभोक्ता एवं कमजोर वर्ग के लोगों का भी बयान ले लिया जाए तथा सभी प्रक्रिया पूरी करके ही कड़ी कार्रवाई की जाए । अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर के द्वारा बताया गया कि राघोपुर में कुल 3200 नए राशन कार्ड बनाकर वितरित कराया गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि नवंबर माह के खाद्यान्न का लगभग 90% वितरित कर दिया गया है और शेष का वितरण कर चल रहा है। अपर समाहर्ता के द्वारा जन शिकायत के प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करते हुए इसे शून्य करने का निर्देश दिया गया। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिला स्तर पर 10014 आवेदनों में 9916 का निष्पादन कर दिया गया है उसी प्रकार हाजीपुर पीजीआरो के द्वारा 13101 में 12861, महुआ के द्वारा 8676 ऐसे 8425 तथा महनार पीजीआरओ के द्वारा 7535 में से 7394 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है।

ज्वेलरी के दुकान में तिजोरी काटकर लाखों  रुपए के जेवरात की भीषण डकैती

 जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि अभी तक जिला में कुल 7821 मेट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की गई है । जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि बीज वितरण पूर्ण हो गया है और आवंटन के आधार पर उर्वरकों का लगातार प्रखण्डों को भेजा जा रहा है। जिला में उर्वरक की कमी नहीं है । उप विकास आयुक्त के द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के 2022-23 में प्राप्त का लक्ष्य का 88% पूर्ण करा दिया गया है और इस मामले में जिला बिहार में पांचवें स्थान पर बरकरार है। मनरेगा के तहत लक्ष्य का 115% मानव दिवस का सृजन किया गया है।बृक्षारोपण का लगभग 80% प्राप्त कर लिया गया है ।आधार सीडिंग का कार्य 79% पूर्ण है और 31 दिसंबर तक इसे शत प्रतिशत पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है ।
इस बैठक में अपर समाहर्ता के साथ उप विकास आयुक्त श्री चित्रगुप्त कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर एवं महनार, जिला परिवहन पदाधिकारी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पीजीआरओ ,अनुमंडल पीजीआरओ हाजीपुर, महनार, प्रभारी निदेशक डीआरडीए सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें