सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बिहार दिवस के अवसर पर रोहतास जिला प्रशासन कई कार्यक्रम का किया आयोजन

मीडिया दर्शन/रोहतास  दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन रोहतास द्वारा आज कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। आज प्रातः कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभात फेरी से आरंभ हुआ जिसमें शहर के कई विद्यालयों के छात्रों ने एवं अधिकारियों के साथ-साथ एनसीसी के कैडेटों ने ह

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 मार्च 2022, 01:11 PM (22 मार्च 2022) 216 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मीडिया दर्शन/रोहतास  दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन रोहतास द्वारा आज कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। आज प्रातः कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभात फेरी से आरंभ हुआ जिसमें शहर के कई विद्यालयों के छात्रों ने एवं अधिकारियों के साथ-साथ एनसीसी के कैडेटों ने हिस्सा लिया। प्रभात फेरी के समापन के पश्चात जिले के वरीय अधिकारियों के बीच स्पून रेस, स्लो साइकिल रेस,म्यूजिकल चेयर रेस तथा बालिका वर्ग में खो-खो एवं बालक वर्ग में कबड्डी के मैच आयोजित किए गए।

प्रभात फेरी

मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे स्पून रेस में प्रथम स्थान वरीय उप समाहर्ता प्रवीण चंदन को द्वितीय स्थान विशेष कार्य पदाधिकारी आलोक सौरव को तथा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान अपर नगर आयुक्त सासाराम अमित कुमार को तथा आपूर्ति पदाधिकारी नोखा संजीव तिवारी को दिया गया। जबकि धीमी साइकिल रेस में भी अपर नगर आयुक्त नगर निगम सासाराम अमित कुमार ने प्रथम स्थान जबकि अनुमंडल पदाधिकारी डेहरी समीर सौरभ ने द्वितीय स्थान तथा अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम मनोज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

म्यूजिकल चेयर रेस में वरीय उप समाहर्ता खुशबू पटेल ने प्रथम स्थान,उप समाहर्ता, नजारत भानु प्रकाश ने द्वितीय स्थान जबकि वरीय उप समाहर्ता रविंद्र राम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।खो खो की मैच में सासाराम की टीम ने बिक्रमगंज को 6-2 अंकों से पराजित किया। जबकि कबड्डी के मैच में सासाराम ने बिक्रमगंज को 37-32 अंको से पराजित कर मैच जीता।

मीडिया एकादश एवं प्रशासन एकादश के बीच एक मैच खेला गया

मीडिया एकादश एवं प्रशासन एकादश के बीच एक मैच खेला गया, जिसमें प्रशासन एकादश ने मीडिया एकादश को 82 रनों से पराजित किया| इस मैच में प्रशासन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 15 ओवरों में 142 रन का स्कोर खड़ा किया था| जिसमें जिलाधिकारी महोदय ने 35 रन और अनुमंडल पदाधिकारी डेहरी समीर सौरभ ने 46 रनों का योगदान दिया। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी मीडिया की टीम मात्र 60 रनों पर ही लुढ़क गई।प्रशासन की ओर से गेंदबाजी में भी जिलाधिकारी महोदय ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। मैन ऑफ द मैच डेहरी अनुमंडल पदाधिकारी समीर सौरभ को दिया गया।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!