गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

गोला-बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान में विद्युत पोल से निकली चिंगारी से लगी आग,

सासाराम। शुक्रवार को आधी रात में सासाराम शहर के पुराने व व्यस्तम गोला-बाजार स्थित एक में विद्युत पोल से गिरी चिंगारी से एक कपड़े की दुकान में आग लग गई, जिसमें पन्द्रह लाख रूपए से अधिक के कपड़े जलकर खाक हो गए। आग लगने की सूचना सबसे पहले आसपास

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 जून 2022, 07:38 PM IST (11 जून 2022) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 11:24 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम। शुक्रवार को आधी रात में सासाराम शहर के पुराने व व्यस्तम गोला-बाजार स्थित एक में विद्युत पोल से गिरी चिंगारी से एक कपड़े की दुकान में आग लग गई, जिसमें पन्द्रह लाख रूपए से अधिक के कपड़े जलकर खाक हो गए। आग लगने की सूचना सबसे पहले आसपास के लोगों ने दुकानदार को दी, उसके बाद नगर थाना और अग्निशमन दल के दस्ता को सूचित किया गया। आग लगने की सूचना पर अग्निशमन दल की टीम लाव-लश्कर के साथ मौके पर पहॅूच कपड़े की दुकान में लगी आग को बुझाने में लग गयी। हालांकि अग्निशमन दस्ता के द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
इस घटना के बारे में नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया की गोला बाजार स्थित जिस कपड़े की दुकान में आग लगी है, वह दुकान सरदार महेन्द्र सिंह का है। बताया की दुकान के पास स्थित विद्युत पोल पर टंगे तारों से निकली चिंगारी से अगलगी की घटना घटने की बात कही गई है। जानकारी के अनुसार बता देते हैं कि जिस कपड़े की दुकान में आग लगी थी, उसी दुकान के सटे एक पटाखे की दुकान थी, जहां बड़ी घटना होने से बची है। कपड़ा दुकान का मालिक सरदार महेन्द्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार की आधी रात बारह से एक बजे के करीब उन्हें सूचना मिली कि उनके कपड़े की दुकान में आग लग गई है।
जिस दौरान 15 लाख रूपए से अधिक के कपड़े जलकर राख हो गया है। आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही वहां दौड़े-दौड़े पहुंचे तो देखा कि बिजली के पाले से चिंगारी गिर रही थी और उससे लगी आग दुकान के अंदर तक फैल चुकी थी। स्थानीय लोगों के सहयोग से फायर ब्रिगेड को सूचना देकर बुला ली गई थी, अग्निशमन टीम ने घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पिड़ित दुकानदार ने आग लगने की घटना में नगर थाने एक लिखित आवेदन देकर बिजली विभाग से मुआवजे की मांग की है।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.