गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

परीक्षा में 7 परीक्षार्थियों को नकल के आरोप में किया गया निष्कासित

सासाराम। केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती परीक्षा के अंतर्गत बिहार अग्निशमन सेवा में अग्निके के रिक्त 2380 पदों के लिए रविवार को हुई परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में सफल हो गया। बता दें कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
28 मार्च 2022, 01:12 PM IST (28 मार्च 2022) अपडेट: 28 अक्टूबर 2026, 07:31 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम। केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती परीक्षा के अंतर्गत बिहार अग्निशमन सेवा में अग्निके के रिक्त 2380 पदों के लिए रविवार को हुई परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में सफल हो गया। बता दें कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए जिले में कुल 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बलों के साथ साथ डंडाधिकारी की नियुक्ति की गई थी। जिला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा के दोनों पालियों में कुल 27522 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 8417 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।

वहीं दोनों पारियों में कुल 7 परीक्षार्थियों को परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा गया जिन्हें निष्कासित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में  कुल 17970 परीक्षार्थियों में से 13717 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 4253 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित पाए गए वही 3 परीक्षार्थियों को परीक्षा से निलंबित भी कर दिया गया, जिसमें श्री शंकर महाविद्यालय तकिया सासाराम से 1 एवं स्वामी शिवानंद तीर्थ महाविद्यालय सासाराम से 2 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया। वही दूसरी पाली की परीक्षा में 17969 परीक्षार्थियों में से 13805 परीक्षार्थी मौजूद हुए जबकि 4164 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। वहीं दूसरी पाली में कुल 4 परीक्षार्थियों को परीक्षा में नकल करते हुए पाया गया जिन्हें निष्कासित कर दिया गया, जिसमें उच्च विद्यालय डेहरी ऑन सोन से 3 एवं जी एस रेसिडेंशियल पब्लिक स्कूल सासाराम से 1 परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया।