गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

गेट स्कूल के मैदान में छत्तीसगढ़ टीम की ओर से खेल रहे साउथ अफ्रीका के 3 खिलाड़ी हुए घायल,  सदर अस्पताल में हुआ इलाज

औरंगाबाद : शहर के गेट स्कूल के मैदान में आयोजित गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ की तरफ से फुटबॉल खेलने आये साउथ अफ्रीका के तीन खिलाड़ी चोट लगने एवं गिरने के कारण घायल हो गए। खिलाड़ियों के घायल होते ही उन्हें इलाज के लिए सद

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 दिसंबर 2022, 09:43 PM IST (27 दिसंबर 2022) अपडेट: 19 अक्टूबर 2026, 06:14 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
औरंगाबाद : शहर के गेट स्कूल के मैदान में आयोजित गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ की तरफ से फुटबॉल खेलने आये साउथ अफ्रीका के तीन खिलाड़ी चोट लगने एवं गिरने के कारण घायल हो गए। खिलाड़ियों के घायल होते ही उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा उपचार के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी गयी। घायल खिलाड़ियों की पहचान साउथ अफ्रीका के 28 वर्षीय चिनेदु, 29 वर्षीय जोसेफ एवं 26 वर्षीय केविन के रूप में की गई। बताया गया की सभी घायल खिलाड़ी छत्तीसगढ़ की तरफ से खेल रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार औरंगाबाद शहर के गेट स्कूल मैदान में सात दिवसीय औरंगाबाद गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। टूर्नामेंट के दूसरे दिन का मैच पश्चिम बंगाल के चक्रधरपुर एवं छतीसगढ़ के साथ खेला गया। मैच के दौरान रोमांचक मुकाबले में चक्रधरपुर की टीम 1-0 से छत्तीसगढ़ की टीम को पराजित कर दिया। इसी दौरान तीनों खिलाड़ी घायल हो गए। जिनका उपचार सदर अस्पताल में किया गया। इलाज के क्रम में तीनो खिलाड़ियों का एक्सरे किया गया और एक्सरे में इंचार्ज हरेंद्र सिंह, टेकनिशियन बंटी, राजा एवं अंकित ने उनका एक्सरे लिया और वॉट्सएप के माध्यम से सदर अस्पताल में पदस्थापित हड्डी एवं नस के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ उदय प्रकाश को दिखाया और उन्होंने इस संबंध में ड्यूटी में रहे चिकित्सक संतोष कुमार को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

प्रखंड का सबसे व्यस्ततम चौराहे बिरौली चौक पर 24 घंटे दो पुलिसकर्मी की नियुक्ति करने का किया मांग 

डॉ. प्रकाश ने बताया कि खेलने के दौरान सभी खिलाड़ियों के नस में खिंचाव हो गया है। जिसकी दवा दे दी गई है और उन्हे खिचाव से शीघ्र ही राहत मिल जाएगी। वहीं छत्तीसगढ़ टीम के मैनेजर सुनील कुमार पासवान ने बताया कि घायल हुए तीनों खिलाड़ी साउथ अफ्रीका से बीजा लेकर कोलकाता रहते है और वे टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उन्होंने बताया कि  टीम को भले हीं पराजय का सामना करना पड़ा हो। जिसका उन्हें काफी मलाल है।लेकिन मैच के दौरान टीम के सभी खिलाड़ी काफी बेहतर खेले।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें