इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड परीक्षा में लहराया परचम।
(रोहतास)— शहर के निजी स्कूलों में विख्यात द डीपीएस के 28 छात्रों ने
इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलम्पियाड परीक्षा में अगले स्टेज के लिए क्वालीफाई कर शहर के शिक्षा प्रेमियों में हलचल मचा दी है।
मिली जानकारी अनुसार द डीपीएस विद्यालय के 28 विद्यार्थियों ने ओलंपियाड के अगले स्टेज के लिए क्वालीफाई करते हुए कीर्तिमान स्थापित किया है।साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन ( एस0 ओ0 एफ0) परीक्षाओं का कलेक्शन है।यह प्रतिवर्ष साइंस,मैथ,जीके और अंग्रेजी विषयों से पूरे भारत के साथ-साथ दुनिया के विभिन्न देशों में परीक्षा आयोजित करता है।इसकी स्थापना 1998 में हुई थी।बिक्रमगंज का द डीपीएस स्कूल वर्ष 2013 से ही अपने विद्यार्थियों का एस0 ओ0 एफ0 के लिए नियमित फॉर्म भरवा रहा है।अगले चरण के लिए चयनित विद्यार्थियों के इंटरनेशनल और जोनल रैंक इस प्रकार है- नाम -इंटरनेशनल रैंक – जोनल
1.आशीष -28- 18 2.अंश -32 – 2
3.आयुष – 32 – 22 4.आयुष – 74- 40 5.पीयूष- 79- 43 6.आदर्श – 113 -64 7. राहुल – 113-64 8. मनीष – 113 – 64 9. सिद्धार्थ– 113 – 64 10. सुनील — 113 – 64 11. मयंक — 113 — 64 12. गौरव- 193 – 94 13. अंश- 233 – 132 14. सलोनी- 393 -159 15. दिव्यांशु- 433 – 168 16. सुबोध – 435 – 170 17.रोहित- 734 – 213 18.प्रेमदीप – 857 – 165 19.उत्कर्ष – 858 – 199 20. शुभम – 903 – 385 21.निखिल – 924- 235 22.रितेश – 969 – 264 23.लकी – 1130 – 248 24.दिव्या – 1180 – 259 25.परी– 1180 – 259 26. स्वाति -1345 – 289 27.वंदना – 1354 – 292 28. ज्ञानी -1362 – 296
पुरस्कार वितरण–
——————————–
सफल विद्यार्थियों को विद्यालय की प्रातः कालीन सभा में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।विद्यालय के सह निदेशक अखिलेश कुमार ने बताया कि हमारे विद्यार्थी ओलंपियाड में लगातार उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बार तो इतिहास रच दिया है।
कीर्तिमान स्थापित
———————————
सत्यम गौरव ने एस0 ओ0 एफ0 में चौथा इंटरनेशनल रैंक लाकर कीर्तिमान स्थापित किया। आशीष ने 28, अंश तथा आयुष ने 32वां इंटरनेशनल रैंक प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!