सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगलाल चौधरी की मनाई गई 128वीं जयन्ती

  पटना :- जगलाल चौधरी स्मृति संस्थान के तत्वावधान में रविवार को महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगलाल चौधरी की 128वीं जयन्ती जगजीवन राम सामाजिक अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान पटना के सभागार में काफी धूमधाम के साथ मनाई गई। इस जयन्ती कार्यक

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
5 फरवरी 2023, 03:07 PM (5 फरवरी 2023) 264 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना :- जगलाल चौधरी स्मृति संस्थान के तत्वावधान में रविवार को महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगलाल चौधरी की 128वीं जयन्ती जगजीवन राम सामाजिक अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान पटना के सभागार में काफी धूमधाम के साथ मनाई गई। इस जयन्ती कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0 धर्मदेव चौधरी ने की । इस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री बिहार सरकार मुनेश्वर चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित एवं इनके तैलचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया। इस समारोह में अतिथियों का स्वागत संस्थान के अध्यक्ष बिहारी प्रसाद ने किया । समारोह का संचालन संस्थान के सचिव विश्वनाथ चौधरी एवं धन्यवाद ज्ञापन विनोद चौधरी ने किया। उपस्थित वक्ताओं ने जगलाल बाबू के जीवन दर्शन तथा गांधीवादी विचारधारा पर अपने अपने विचार रखे। जगलाल बाबू महात्मा गांधी के सच्चे अनुयायी , सिद्धान्तों के प्रति समर्पित तथा नशाबंदी के कट्टर समर्थक थे । आगत विशिष्ट अतिथियों में पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी , पूर्व विधायक मनीष कुमार , पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार गुप्ता , बैजनाथ प्रसाद सिंह विकल ( गरखा ) , जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध डॉक्टर नरेंद्र पाठक , अखिल भारतीय पासी समाज पश्चिमी बंगाल के सुरेश चौधरी , हीरालाल चौधरी , जगदीश चौधरी , राजा चौधरी , सुजीत कुमार , सुरेंद्र कुमार चौधरी , अशोक चौधरी , पिंकी भारती , कंचन बाला , संजू चौधरी , अनुराधा चौधरी , अरविंद चौधरी , दीपक कुमार , गिरधारी चौधरी , चंद्रशेखर मंडल , अनिल कुमार समेत समारोह में जगलाल चौधरी के अनुयायी भारी संख्या में उपस्थित थे , जिनके द्वारा जगलाल चौधरी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया ।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!